सुबह होते ही घरवालों को दिया गया मोबाइल फोन, सना सुल्तान स्पेशल पावर के साथ अब करेंगी जासूसी
Updated on
22-06-2024 12:46 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का ग्रैंड प्रीमियर 21 जून की शाम 9 बजे हो चुका है। इसमें तमाम सितारे भी एंट्री मार चुके हैं। इस बार एकाध टीवी-फिल्मों के कलाकार हैं। नहीं तो बाकी सब यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स हैं। व्लॉगर्स हैं। सना सुल्तान भी इस इस शो का हिस्सा बनी हैं। पेशे से वह भी एक इनफ्लुएंसर और मॉडल हैं। हालांकि ये कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि एक एजेंट बनकर पहुंची हैं।
लाइव फीड के मुताबिक, 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट को बारी-बारी से कन्फेशन रूम में बुलाया और उन्हें मोबाइल फोन दिए। इसके जरिए वह दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात कर सकेंगे और बिग बॉस से मैसेज रिसीव कर पाएंगे। इसमें उन्हें समय का भी पता चलता रहेगा। इसमें सिम नहीं होगा।
लव कटारिया को फोन देकर बिग बॉस ने दी सलाह
बिग बॉस ने लव कटारिया को फोन देते हुए कहा कि वह न तो इसे किसी के साथ शेयर करेंगे और न किसी और सदस्य को दिखाएंगे। न ही अपना पासकोड किसी और को बताएंगे। इस पर एक एप्लीकेशन है, चैट एप्लीकेशन, इससे दूसरे सदस्यों के साथ चैट कर सकेंगे। ये मौका अभी नहीं, बाद में मिलेगा।
सना सुल्तान हैं शो की पहली जासूस
वहीं, सना सुल्तान, जो कि एजेंट बनकर गई हैं, वह बाहरवाली हैं और उन्हें बिग बॉस के जरिए सारी जानकारी मिलती रहेगी। बिग बॉस ने उन्हें बताया है कि उन्हें इम्युनिटी मिलेगी और उन्हें नॉमिनेट नहीं किया जाएगा। लेकिन अगर लोगों को लगता है कि वह जासूसी अच्छे से नहीं कर रही हैं तो उनकी जगह दूसरा कोई कंटेस्टेंट ले सकता है। और हर हफ्ते जासूस बदला जाएगा।
'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। सलमान खान की जगह अनिल कपूर तो नजर आ ही रहे हैं। इसके अलावा नियमों में भी काफी बदलाव किए गए हैं। अभी फोन और एजेंट वाली चीजें जोड़ी गई हैं। आने वाले समय में और भी कुछ धमाका हो सकता है। इस घर में च्रंदिका दीक्षित, रणवीर शौरी, सना मकबूल, शिवानी, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया, मुनीषा खतवानी, साई केतन राव, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नी पायर और कृतिका मलिक, नीरज गोयत, नाजे और पौलोमी पोलो दास नजर आ रही हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…