अरशद वारसी ने 'हलचल' को बताया बुरा अनुभव, कहा- 'हेरा फेरी' के अक्षय वाला रोल बताकर दिया था धोखा
Updated on
29-12-2025 01:08 PM
अरशद वारसी इस साल 'गफ्फूर' नाम से ज्यादा मशहूर हुए। ठीक उसी तरह, जैसे 'मुन्नाभाई MBBS' में सर्किट से घर-घर पहचाने जा रहे थे। उन्होंने इसके अलावा, 'धमाल' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म 'हलचल' के बारे में बात की है। बताया कि उस फिल्म को करने का उनका अनुभव बेकार रहा।
अरशद वारसी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह आम तौर पर अपने काम की शिकायत नहीं करते हैं लेकिन 'हलचल' एक 'बुरा अनुभव' रहा। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस मूवी के दौरान 'धोखा' हुआ था, 'हलचल प्रॉब्लम थी। हमारे नीरज वोहरा साहब थे। मैं फिल्में करने में व्यस्त चल रहा था। और उन्होंने पूछा कि अरशद एक फिल्म है और प्रियदर्शन डायरेक्टर हैं। मैंने कहा वाओ, डन। मैं क्या कर रहा हूं उस मूवी में? तो उन्होंने कहा कि तूने हेरा फेरी देखी है? उसमें जो अक्षय कुमार का रोल है, वही सेम रोल है। मैं तो ऐसा था कि हां करूंगा। वो रोल तो बहुत अच्छा है।'
अरशद वारसी का 'हलचल' के दौरान का हाल
हालांकि चीजें चेंज हो गईं, जब एक्टर सेट पर पहुंचे। चीजें क्या गलत हुईं, इस बारे में बात करते हुए अरशद ने कहा, 'उस फिल्म में मुझे लगा कि इस चीज में एक बड़ा अंतर है कि आप दोनों इस फिल्म में दोस्त हैं और आप इस फिल्म में इनके दोस्त हैं। हम सेट पर पहुंचे और ऐसा मुझे धक्का लगा। और मुझे नहीं लगता कि प्रियदर्शन इसके बारे में जानते थे। उनकी इसमें कोई गलती नहीं। मुझे एक शर्ट दी गई जो घुटने तक लंबी थी और स्लीव्स भी तीन-चौथाई थी। समझ नहीं आ रहा था कि नाइटी है या शर्ट। लेकिन अब मैंने वादा किया था इसलिए मैंने फिल्म की। इसके आधे हिस्से में मैंने अपने कपड़े पहने। तो ये एक बुरआ एक्सपीरियंस था।'
अरशद वारसी की आने वाली फिल्में
बता दें कि 'हलचल' साल 1991 की मलयालम फिल्म 'गॉडफादर' की रीमेक थी। इसमें क्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान, शक्ति कपूर, फरहा नाज और लक्ष्मी ने अहम भूमिका निभाई थी। एक्टर अरशद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद की मूवी 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी होंगे। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगे। साथ ही वह 'वेलकम टू जंगल' का भी हिस्सा होंगे। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल और अन्य कलाकार हैं। और ये 2026 में रिलीज होगी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…