अरिजीत सिंह स्कूल खोलकर बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, फिल्म बनाना चाहते हैं: अनुराग बसु
Updated on
28-01-2026 03:07 PM
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह ने अपने संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। अब वो फिल्मों के लिए प्लैबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। उनके इस फैसले के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया, या अब वो क्या करेंगे? फिल्ममेकर अनुराग बसु ने इस बारे में खुलकर बात की है।
'बीबीसी' को दिए इंटरव्यू में अनुराग बसु का कहना है कि दुनियाभर के लोग अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबर से भले ही हैरान हों, लेकिन उन्हें उनके इस फैसले से जरा भी हैरानी नहीं है। वो अरिजीत को अरसे से जानते थे। उनका कहना है कि वो बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं और गाने के अलावा जीवन में बहुत कुछ करना चाहते हैं।'
अरिजीत सिंह का अलग रूप दिखेगा
अनुराग बसु का कहना है कि अरिजीत सिंह फिल्ममेकिंग को लेकर बहुत जुनूनी हैं। जब वो 'बर्फी' फिल्म बना रहे थे, उस वक्त उन्होंने उनके असिस्टेंट के तौर पर काम करने की गुजारिश की थी। इसके अलावा वो स्कूल खोलना चाहते हैं और बच्चों के साथ बहुत सारा वक्त बिताना चाहते हैं। उनके और भी प्लान है, इसलिए अब उनका एक अलग रूप देखने को मिलेगा।
पहली फिल्म पर काम कर रहे हैं अरिजीत
इसके अलावा फिल्म मेकिंग की गहरी समझ रखने वाले अरिजीत अपनी पहली हिंदी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं। जंगल एडवेंचर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी हीरो होंगे। इसकी शूटिंग शांति निकेतन में चल रही है। कहानी को अरिजीत और उनकी वाइफ कोयल सिंह ने साथ में लिखा है।
अरिजीत ने लिखा, 'हेलो, सभी को नया साल मुबारक हो। मैं आप सभी को इतने सालों तक सुनने वालों के तौर पर इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे बंद कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर था।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…