अर्चना पूरन सिंह का हाथ नहीं हो पाएगा पहले जैसा, कलाई टूटी तो हुई ये दुर्लभ बीमारी, रोईं एक्ट्रेस
Updated on
10-01-2026 01:13 PM
साल 2025 अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार के लिए काफी खास रहा और कुछ परेशानियां भी रहीं। जहां अर्चना और परमीत सेठी ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की, तो वहीं बेटे आर्यमान की गर्लफ्रेंड से सगाई भी हो गई। हालांकि, खुद अर्चना एक ऐसी दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गईं, जिसकी वजह से उनका एक हाथ फिर पहले जैसा नहीं हो सकेगा। इस बारे में अर्चना के दूसरे बेटे आयुष्मान ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया। बेटे ने जो अर्चना और परिवार को जो ट्रिब्यूट दिया, उससे एक्ट्रेस अपने आंसू रोक नहीं सकीं और रोने लगीं।
अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार इस वक्त लंदन में छुट्टियां मना रहा है। बेटे आर्यमान के बर्थडे को स्पेशल बनाने और उन्हें खास तोहफा देने के बाद अर्चना ने वहां की लोकल डिशेज ट्राई करने का फैसला किया। लेकिन इससे पहले बेटे आयुष्मान ने अर्चना एंड फैमिली को एक ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख अर्चना इमोशनल हो गईं। वीडियो में आयुष्मान ने बताया कि परिवार ने साल 2025 में क्या कुछ अचीव किया और क्या कुछ देखा।
अर्चना के बेटे ने फैमिली को दिया ट्रिब्यूट, रोईं एक्ट्रेस
आयुष्मान सेठी ने बताया कि उन्हें मॉम अर्चना के अलावा दादा-दादी, भाई-पापा और अपने कुत्तों पर गर्व है। आयुष्मान ने पापा परमीत सेठी की तारीफ की क्योंकि व्लॉग बनाने का आइडिया उन्होंने ही दिया था। साथ ही 60 साल की उम्र में यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए भी उनकी तारीफ की। इसके बाद आयुष्मान ने मॉम अर्चना पूरन सिंह के बारे में बात की और बताया कि साल 2025 में एक फिल्म के सेट पर वह घायल हो गई थीं।
अर्चना पूरन सिंह को कलाई टूटने के बाद दुर्लभ बीमारी
मॉम के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'मुझे अपनी मॉम पर गर्व है। दोस्तों, उनका यह साल बहुत मुश्किलों भरा रहा है। उनका हाथ टूट गया और उन्हें सीआरपीएस (कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम) नामक एक दुर्लभ बीमारी हो गई, जिसका मतलब है कि उनका हाथ अब कभी पहले जैसा नहीं होगा।'
मॉम अर्चना की बेटे ने की तारीफ
आयुष्मान ने आगे बताया, 'उन्होंने 2-3 फिल्मों और एक वेब सीरीज की शूटिंग की है। एक महीने तो उन्होंने पूरे 30 दिन शूटिंग की और ज़रा भी शिकायत नहीं की। उन्होंने मुझे दिखाया है कि अद्भुत बनने के लिए कितनी सहनशक्ति चाहिए होती है। 60 से ज्यादा की उम्र में उन्होंने एक यूट्यूब चैनल शुरू किया। कई नई-नई चीजें शुरू की हैं, और यह वाकई अविश्वसनीय है।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…