अनिल कपूर बोले- खुद को चैलेंज करने के लिए बना Bigg Boss OTT 3 का होस्ट, सलमान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता
Updated on
19-06-2024 01:57 PM
बेहद चर्चित और विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' और सुपरस्टार सलमान खान एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। टीवी पर वह इस शो के पिछले 14 सीजन होस्ट कर चुके हैं। वहीं, ओटीटी पर भी बिग बॉस के पहले सीजन में करण जौहर की फीकी होस्टिंग के कारण दूसरे सीजन में सलमान को ही लाना पड़ा। मगर अब 'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन अनिल कपूर होस्ट करने जा रहे हैं। मंगलवार शाम को शो का पहला इवेंट था। ऐसे में जब उनसे सलमान खान की जगह लेने को लेकर सवाल किया गया अनिल कपूर ने दो टूक शब्दों में कहा कि सलमान की जगह कोई नहीं ले सकता, उन्हें रिप्लेस नहीं किया जा सकता। हालांकि, अनिल ने इसके साथ ही यह भी कह दिया कि उन्हें भी रिप्लेस नहीं किया जा सकता।
बकौल अनिल कपूर, 'सलमान मेरा दोस्त है, भाई है, हम एक-दूसरे के शुभचिंतक हैं। जब मैंने उसे शो होस्ट करने के बारे में बताया तो वो बहुत खुश और एक्साइटेड था। बाकी, कभी मैं रिप्लेस किया जाता हूं, कभी वो रिप्लेस किया जाता है। ये जो शब्द है न वो बड़ा गलत है, वो सही नहीं है। सबके पास काम है और सबको काम मिलता रहेगा। कभी कुछ ना करने की अलग-अलग वजहें होती हैं जैसे किसी के पास कभी वक्त नहीं होता। हाल ही में मुझे दो जगह पर लोगों ने रिप्लेस किया है (नो एंट्री और वेलकम के सीक्वल), अब उसकी क्या वजह है, ये बोलने क्या जरूरत है। मैंने भी बहुत लोगों को रिप्लेस किया है, मुझे भी बहुत लोगों ने किया है। ये चलता रहता है। हम सब सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और वो हमें बहुत ईमानदारी से करना चाहिए।'
अनिल कपूर बोले- सेफ नहीं खेलता, खुद को चैलेंज करता हूं
अपने 4 दशक लंबे करियर में अनिल कपूर पहली बार होस्टिंग करने जा रहे हैं। अब होस्टिंग में डेब्यू को लेकर उन्होंने बताया, 'मैं अपने करियर के उस स्टेज पर हूं, जहां मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो पहले नहीं किया है। मैंने फिल्में की हैं। टीवी पर '24' किया। ओटीटी पर फिक्शन शो 'द नाइट मैनेजर' किया, लेकिन ये ऐसी चीज थी जो मैंने कभी किया नहीं था तो सोचा कि ये भी करते हैं। इसलिए, मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं।'
'पर्दे पर हमेशा अच्छा इंसान बना, अब सच्चा बनना होगा'
'बिग बॉस' जैसा विवादित शो अनिल कपूर की इमेज से मेल नहीं खाता। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि वो शो में होने वाली कॉन्ट्रोवर्सी के लिए कितने तैयार हैं? तो उन्होंने कहा, 'ये शो बड़े-बड़े दिग्गजों ने किया है और उनकी इज्जत बढ़ी है, कम नहीं हुई है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप उन विवादों को कैसे हैंडल करते हैं, उस पर कैसे रिएक्ट करते हैं, मुझे बस सच्चा रहना होगा। आप जिंदगी में हर चीज में सेफ नहीं खेल सकते। मैंने ऐसा कभी किया भी नहीं है। जब मैंने '24' किया था तब भी लोगों ने कहा था कि तू बड़े पर्दे का कलाकार है, कहां टीवी कर रहा है पर मैंने किया। फिल्मों में मैं हमेशा अच्छा इंसान बना, 'नायक', 'लाडला', 'मिस्टर इंडिया' मगर जब ओटीटी पर 'द नाइट मैनेजर' में मैं दुनिया का सबसे बुरा आदमी था तो खुद को चैलेंज करना होता है। कभी-कभी आप सफल होते हैं, कभी नहीं होते हैं। इतना सोचूंगा तो कैसे करूंगा।'
अनिल कपूर को याद आए डेंजल वाशिंगटन
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'मेरे पसंदीदा अभिनेता डेंजल वाशिंगटन ने कहा है कि अगर आप गिरते हैं तो आगे की तरफ गिरें, पीछे नहीं, तो शो के बाद देखेंगे कि क्या होता है। मैंने बहुत सारे प्रयोग किए हैं, जहां मैंने शिद्दत, मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। इसलिए, ज्यादातर चीजों का परिणाम सुखद रहा, एक दो चीजें नहीं भी चलीं, तो मैंने दूसरी चीजें कीं। इसलिए, मैं 45 साल से बैठा हुआ हूं तो कुछ तो सही किया है।'
'कपिल, सलमान, करण और मैं परफेक्ट कंटेस्टेंट'
अनिल कपूर से पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिले तो वह 'बिग बॉस' के घर में इंडस्ट्री की किन हस्तियों को भेजना चाहेंगे? उन्होंने कहा, 'जब मैं तीस साल का था, तब मैं इसका सबसे सही प्रतिभागी होता, मगर अभी मौका मिले तो कपिल शर्मा, सलमान खान, करण जौहर और मुझे, हम चारों को जाना चाहिए और इसके होस्ट अमित जी (अमिताभ बच्चन) हों।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…