केएल राहुल को बेइज्जत करने वाले संजीव गोयनका पर फूटा गुस्सा, क्रिकेट फैंस ने हेकड़ी निकाल दी

Updated on 09-05-2024 01:49 PM
हैदराबाद: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 98 रन की हार झेलने के बाद अब बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद ने 62 गेंद पहले लखनऊ सुपरजायंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। लगातार दो हार के बाद अब टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टूर्नामेंट ऐसे नाजुक मौके पर खड़ा है, जहां एक हार और खेल खत्म, वहां लखनऊ सुपरजायंट्स का ऐसा लचर प्रदर्शन देखकर टीम के मालिक संजीव गोयनका बुरी तरह भड़क गए। मैच के बाद उन्होंने कप्तान केएल राहुल को बुरी तरह फटकार लगाई। इस दौरान गोयनका बेहद गुस्से में नजर आ रहे थे।

इस पूरी बातचीत के दौरान केएल राहुल असहज नजर आ रहे थे, उनके चेहरे पर निराशान साफ देखी जा सकती थी। इस बीच जैसे ही टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर पहुंचे, राहुल वहां से निकल गए। अब सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका को अपने रवैये के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का मानना है कि निराशा दिखाने और खिलाड़ियों से बात करने का एक तरीका होता है, जिसका ध्यान नहीं रखा गया। अब खराब प्रदर्शन के बावजूद लोग सोशल मीडिया पर केएल राहुल के सपोर्ट में उतर आए हैं और गोयनका को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

@sengarlive नामक यूजर ने ट्वीट किया, 'IPL का मामला - LSG के मालिक संजीव गोयनका ने LSG के बुरी तरह हारने पर KL राहुल से अपमानजनक व्यवहार किया,धन्ना सेठ गोयनका खेल भावना भूल गये,बड़ी बड़ी हार के बाद भी आजतक किसी मालिक ने ऐसी बेहूदी हरकत नहीं की, लानत है !!'

इतना क्यों भड़क रहे संजीव गोयनका?
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरुआत में मुश्किल लग रही थी, ऐसे ट्रैक पर लखनऊ के केएल राहुल ने 33 गेंदों में 29 रन की बेहद सुस्त पारी खेली। अंत में आकर आयुष बडोनी और उपकप्तान निकोलस पूरन ने अपने-अपने अर्धशतक की मदद से टीम को 165 रन तक पहुंचाया, लेकिन इसी सतह पर बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड (30 में से 89) और अभिषेक शर्मा (28 में से 75) ने 10 ओवर के भीतर ही लक्ष्य हासिल कर लखनऊ का मजाक उड़ा दिया।

क्या प्लेऑफ में पहुंच पाएगा लखनऊ?
लखनऊ सुपर जायंट्स अब छह गेम हार चुका है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बाकी दोनों गेम जीतने होंगे और इसलिए भाग्य अभी भी उनके ही हाथों में है। इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.