अमित शाह जेब काट लेंगे, शिवसेना के 35 MLA टूटेंगे, संजय राउत ने फोड़ा बम, शिंदे ने तीन शब्दों में दिया जवाब
Updated on
01-12-2025 02:29 PM
मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने फिर एक बार बड़ा धमाका किया है। हेल्थ ब्रेक के बाद लौटे राउत ने महीने भर बाद प्रेस कांफ्रेस में दावा किया कि उन्होंने हमारी जेब निकालने की कोशिश की थी। लिख लो कि अमित शाह उनकी जेब निकाल देंगे। शिंदे के 35 विधायक टूट जाएंगे। राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने दावा किया कि रवींद्र चव्हाण स्टेट प्रेसिडेंट हैं। उन्हें इसी मकसद से अपॉइंट किया गया है। राउत के इस दावे पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। गौरतलब हो कि राउत का बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब महाराष्ट्र में नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव के बीच महायुति के दलों में तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा था कि उन्हें दो दिसंबर तक महायुति को बचाए रखना है।
आमना-सामना पर बोले शिंदे राउत के दावे के साथ एकनाथ शिंदे महायुति में आरोप-प्रत्यारोप पर भी बोले। उन्होंने कहा कि क्या मैंने और मुख्यमंत्री ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए? यह लोकल लेवल का चुनाव है। लोकल मुद्दे अलग होते हैं। गौरतलब हो कि मालवण में शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें उन्होंने एक बीजेपी पदाधिकारी के घर नोटों से भरा बैग दिखाते हुए कहा था कि बीजेपी नोट से वोट खरीद रही है। उन्होंने कहा था कि रवींद्र चव्हाण ऐसा करवा रहे हैं। इसके बाद नीलेश राणे पर दूसरे के घर में घुसने का मामला दर्ज हुआ था। चव्हाण ने कहा था कि वह दो दिसंबर तक गठबंधन बनाए रखना चाहते हैं। इस घटनाक्रम के बाद शिवसेना के पूर्व एमएलए शहाजी बापू पाटिल के ऑफिस इलेक्शन कमीशन की टीम रेड की है। बीजेपी का मित्र दल होने के बाद भी शिंदे की शिवसेना कई स्थानों पर बीजेपी के सामने है।
एकनाथ शिंदे ने दी सफाई इन दोनों घटनाओं के बाद शिंदे आग में घी डालने से परहेज कर रहे हैं लेकिन सूत्र कह रहे हैं कि दोनों दलों के बीच तल्खी का निर्माण हुआ है। इसकी झलक शिंदे के बयान से मिली। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से नहीं मिलने के सवाल पर शिंदे ने कहा कि मैं पहले आया, चीफ मिनिस्टर बाद में आए। दोनों की पैठण में मीटिंग होती है। हम फ़ोन पर बात करते हैं। हमारी चर्चा हर दिन होती है। एकनाथ शिंदे ने दोहराया कि क्या मैंने और मुख्यमंत्री ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए? यह लोकल लेवल का चुनाव है। लोकल मुद्दे अलग हैं, यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हमारा कैंपेन डेवलपमेंट पर है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…