अमेरिकी पत्रकार जिम क्रेमर की भविष्यवाणी अक्षरश: सत्य हुई! सुबह बाजार खुलते ही भरभरा गए शेयर

Updated on 07-04-2025 01:52 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार आज सुबह खुलते ही भरभरा गए। बीएसई का सेंसेक्स 3,000 से अधिक अंक गिर गए। निफ्टी 50 भी 900 से ज्यादा अंक गिर गए थे। सोमवार को भारत ही नहीं, दुनिया भर के शेयर बाजार में भारी गिरावट है। अमेरिकी मीडिया हाउस CNBC के पत्रकार और होस्ट जिम क्रेमर Jim Cramer ने इसकी चेतावनी कुछ दिन पहले ही दे दी थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नई टैरिफ योजना से शेयर बाजारों में भारी गिरावट आ सकती है। यह गिरावट 1987 के 'ब्लैक मंडे' जैसी भी हो सकती है।

क्या कहा था जिम क्रेमर ने


क्रेमर ने बीते बुधवार यानी 2 अप्रैल 2025 को कहा था, "अगर राष्ट्रपति (Donald Trump) उन देशों और कंपनियों को पुरस्कृत नहीं करते जो नियमों का पालन करते हैं, तो 1987 जैसी स्थिति बन सकती है। उस समय बाजार तीन दिन तक गिरा था और फिर सोमवार को 22% तक गिर गया था।" उन्होंने यह बात 7 अप्रैल को बाजार में होने वाली गतिविधियों से पहले कही थी। जिम क्रेमर ने ट्रम्प द्वारा सभी आयातों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद यह चेतावनी दी थी।

एक्स पर क्या लिखा था


क्रेमर ने X पर लिखा, "एक नई और कमजोर विश्व व्यवस्था बनाना आसान नहीं है। इसे बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मुझे अभी तक ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है जिससे 1987 की स्थिति टल जाए। जो लोग नीचे से खरीदारी कर रहे हैं, वे खतरे में हैं।" एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने 1987 के ब्लैक मंडे के बारे में बताया था: "मैं 1987 को दोहराना नहीं चाहता। लेकिन मैंने उस दौरान कारोबार किया था और मुझे हर दिन अच्छी तरह याद है। हमें पता था कि बेचना है और हमें गर्व है कि हमने बेचा। लेकिन हमें मूर्ख जैसा महसूस हुआ क्योंकि क्रैश से पहले का हफ्ता बहुत खराब था और हम बेचने में देर कर चुके थे।"

क्या हुआ था 1987 में


जिम क्रेमर की 'ब्लैक मंडे' की भविष्यवाणी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि अक्टूबर 1987 में क्या हुआ था। 19 अक्टूबर, 1987 को, Dow Jones Industrial Average (DJIA) एक ही दिन में 22.6% गिर गया था। DJIA एक स्टॉक प्राइस इंडेक्स है जिसे Dow Jones & Co. द्वारा बनाया गया है। FederalHistoryReserve.org के अनुसार, यह इतिहास में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। इस गिरावट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा। Corporate Finance Institute के अनुसार, यह क्रैश हांगकांग से शुरू हुआ और एशिया और यूरोप होते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका तक फैल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.