अंबानी 1, मिस्त्री 4, जिंदल 7... यह कैसी लिस्ट जिसमें नहीं है अडानी परिवार का नाम, आखिर क्या रही वजह?

Updated on 13-02-2025 02:48 PM
नई दिल्ली: देश के जब भी सबसे अमीर परिवार के लोगों का नाम सामने आता है, अंबानी और अडानी आगे खड़े दिखाई देते हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के टॉप अमीरों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम ही होता है। लेकिन एक लिस्ट ऐसी भी है जिसमें अंबानी का तो नाम है, लेकिन अडानी का नाम कहीं नहीं है। अडानी के अलावा इसमें दूसरे कई भारतीय कारोबारियों के भी नाम शामिल हैं।

दरअसल, यहां बात एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों की हो रही है। ब्लूमबर्ग ने एशिया के 20 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी के परिवार का नाम है। लिस्ट में मिस्त्री परिवार चौथे नंबर पर है। वहीं जिंदल फैमिली 7वें और बिरला फैमिली 9वें स्थान पर है। टॉप 20 में इनके अलावा भारत से बजाज परिवार और हिंदुजा परिवार भी शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर थाईलैंड का नाम


एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों में दूसरे नंबर पर थाईलैंड का चेरावनोंट (Chearavanont) परिवार है। इनकी कुल नेटवर्थ 42.6 अरब डॉलर (करीब 3.70 लाख करोड़ रुपये) है। यह अंबानी की कुल संपत्ति के आधे से भी कम है। परिवार की चौथी पीढ़ी भी एशिया भर में कारोबार चला रही है। यह परिवार फूड, रिटेल और टेलीकॉम यूनिट का संचालन करता है।

अडानी का नाम क्यों नहीं?


एशिया के टॉप 20 परिवार में अडानी का नाम शामिल नहीं है। दरअसल, गौतम अडानी पहले पीढ़ी के कारोबार हैं। इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। यह सूची खानदानों पर आधारित है। इसमें सिर्फ उन्हीं परिवारों को शामिल किया जाता है जिनका कारोबार पीढ़ियों से चला आ रहा है।

कारोबार को लेकर चिंतित बड़े परिवार


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ लगाने की घोषणा की है। एशिया के बड़े परिवार इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ट्रंप के टैरिफ का उनके कारोबार पर क्या असर पड़ेगा।

एल्युमीनियम कंपनी चाइना होंगकियाओ के मालिक झांग परिवार को ट्रेड वॉर से नुकसान हो सकता है। वहीं, थाईलैंड की CP ग्रुप के मालिक चेरावनोंट परिवार को 'चाइना प्लस वन' रणनीति से फायदा हो सकता है। इस रणनीति के तहत कंपनियां चीन के अलावा अन्य देशों में भी निवेश कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.