अमल मलिक ने चेहरे की सर्जरी के लिए लिया था 5 लाख का लोन, लगे थे 45 टांके, बोले- दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी
Updated on
02-02-2026 06:02 PM
'बिग बॉस 19' में नजर आए अमल मलिक अपनी गायिकी के लिए मशहूर हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह खबरों में बने हुए हैं। और एक बार फिर से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके चेहरे पर एक बार 45 टांके आए थे। उन्होंने बताया कि उनको अपने शरीर पर ध्यान देना है। उन्होंने घुटने और अपने चेहरे की सर्जरी का भी जिक्र किया है। बताया कि उनकी दाहिने तरफ की खोपड़ी टूट गई थी।
अमल मलिक ने 'पिंकविला' के साथ बातचीत में बताया, 'मेरी सर्जरी नहीं हुई है लेकिन मुझे 45 टांके लग चुके हैं। मेरा दाहिना कंधा डिसलोकेट हो गया था। बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। नाक भी टूटी थी। सब कुछ है। लेकिन मैं टर्मिनेटर जैसा हूं। मैं हर बार सही होता हूं और डम-डम-डम जैसी आवाज में कहता हूं कि आज काम करेंगे। ये सब चल रहा है और म्यूजिक का अलग से। तो हमेशा से ही ये दिमाग का ही खेल है कि नहीं कर लेंगे। लेकिन अब मुझे धीरे-धीरे सब फिक्स करना है और इस पर काम करना है। कुछ अच्छी चीजें भी हैं, जैसे कि टेक्नोलॉजी और साइंस भी तरक्की कर रहे हैं।'
अमल मलिक के घुटने का हाल
अमल ने आगे घुटने की चोट के बारे में कहा, 'मेरे पास कुछ अच्छे घुटने में पहनने वाले ब्रेसेस हैं। जब मैं शो में परफॉर्म करता हूं तो पहनता हूं। नहीं तो मेरा पूरा घुटना घूम जाएगा और बाहर निकल जाएगा। जब मैं फिनाले की परफॉर्मेंस कर हा था तो उस दौरान भी ऐसा हुआ था। एक गाना मैंने किया था। आपने देखा हो तो। ग्राड फिनाले पर एक शॉट था। मुझे जाना था और घूमना था और फिर कुर्सी या किसी पर तो बैठना था। जब मैं घूमा तो मेरे घुटने लटकने लगे। तो ये शारीरिक चीजें हैं जिनको सही करना जरूरी है। लेकिन मैंने लंबे समय से ये सब नहीं किया है। तब पैसे नहीं थे और अब टाइम नहीं है। मैं कैसे समझाऊं। सर्जरी बहुत महंगी थीं।'
अमल मलिक को लेना पड़ा था लोन
अमल मलिक ने अपनी चेहरे की सर्जरी के बारे में बात की। कहा, 'मुझे अपनी फेस सर्जरी के लिए 5 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था। अगर आप सर्च करेंगे तो पाएंगे कि उसमें डेंटिस्ट सबकुछ फिक्स करता है। मेरी दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी। 12वीं के एग्जाम में मेरा पूरा चेहरा टूट-फूट गया था। और मैं 3-4 घंटे तक बस लिख ही रहा था। मैं एक डिवाइस के सहारे अपनी आंखें खुली रखी और पेपर दिया। ये सब मेरे साथ बहुत जल्दी हुआ। मैं धन्य हूं।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…