भोपाल के साथ ही चंबल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार

Updated on 26-08-2024 01:02 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में जोरदार बरसात का दौर जारी है, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भोपाल के अलावा ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। पूरे मालवा निमाड़ में भारी बारिश का दौर जारी है और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।इंदौर,उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटों में भोपाल में छह मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार उत्तर-पश्चिमी मप्र एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर अवदाब का क्षेत्र बना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अवदाब के क्षेत्र के सोमवार को राजस्थान पहुंचकर गहरे अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात भी कम दबाव के क्षेत्र में बदलने वाला है।

मानसून द्रोणिका भी मप्र से होकर जा रही हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। रुक-रुककर बारिश का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। बता दें कि इस सीजन में एक जून से लेकर 25 अगस्त की सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल अंचल के राजगढ़ के ब्यावरा में 139, रायसेन के बेगमगंज में 135, भोपाल के नवीबाग में 129, भोपाल एयरपोर्ट क्षेत्र में 112.4, सागर के खुरई में 110.2, मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

इस सप्ताह जारी है बरसात का दौर

कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद पिछले एक सप्ताह में मप्र में जोरदर बारिश का दौर चल रहा है, इसमें भोपाल अंचल भी खास प्रभावित रहा है। भोपाल और भोपाल के आसपास गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। नदी नाले उफान पर है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.