खुल गए सभी 32 एयरपोर्ट, भारत-पाक तनाव के बीच बंद किए गए थे हवाई अड्डे, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated on 12-05-2025 03:02 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को देश के सभी एयरपोर्ट को खोल दिया गया है। मंगलवार रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में भारत के हमले के बाद 7 मई से इन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। सुरक्षा को देखते हुए कुल 32 एयरपोर्ट बंद किए गए थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस बात की जानकारी दी है। अथॉरिटी ने बताया कि अब इन सभी 32 एयरपोर्ट को खोल दिया गया है।

अथॉरिटी ने प्रेस रीलीज में बताया कि जिन 32 एयरपोर्ट को 15 मई सुबह 5:29 बजे तक अस्थाई रूप से बंद किया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि यात्री इन एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने से पहले संबंधित एयरलाइंस से जानकारी लें। साथ ही रेगुलर अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाएं।

ये एयरपोर्ट खुले

जिन 32 एयरपोर्ट को पहले 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद किया गया था, वे अब खुल गए हैं। ये एयरपोर्ट आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई हैं। इन सभी एयरपोर्ट से अब उड़ानें फिर से शुरू हो चुकी हैं।


इंडिगो ने दी जानकारी

इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा है कि फ्लाइट्स की उड़ानों के लिए सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि सर्विस नॉर्मल होने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पर कुछ एक्स्ट्रा टाइम लेकर पहुंचें।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने भी पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सभी प्रकार की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए निर्देश को फॉलो करें। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी प्रकार देरी से बचने के लिए ज्यादा टाइम लेकर चलें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.