अखिलेश बोले-BJP की अयोध्या हार, भगवान राम का फैसला:संसद में कहा-पहली बार हारी हुई सरकार विराजमान

Updated on 02-07-2024 01:43 PM

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 28 मिनट तक बोला। उनका बयान यूपी पर केंद्रित रहा। सपा प्रमुख ने अयोध्या और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा- यूपी के साथ भेदभाव हुआ। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही। यूपी सरकार पेपर लीक करा रही, जिससे उसे नौकरी न देनी पड़े, लेकिन आवाम ने हुकूमत का गुरूर तोड़ दिया।

अखिलेश ने कहा- देश में पहली बार हारी हुई सरकार विराजमान है। ये चलने वाली नहीं, गिरने वाली है। मनमर्जी नहीं, जनमर्जी चलेगी। यह भगवान राम का फैसला है। जो कहते थे उन्हें लाए हैं, उन्हें ही हरा दिया।

सपा प्रमुख ने अयोध्या में रामपथ धंसने और श्रीराम स्टेशन की दीवार गिरने पर तंज कसते हुए कहा- यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही है। स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है।

अखिलेश की 7 बड़ी बातें पढ़िए...

1- अयोध्या की हार भगवान राम का फैसला
अखिलेश यादव ने कहा- जिसकी लाठी में आवाज नहीं होती, उसने अयोध्या में उन्हें हराया, जो उन्हें लाने का दावा करते थे। यह भगवान राम का फैसला है, होइहि सोई जो राम रचि राखा।

2- यूपी में विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे
विकास का ढिंढोरा पीटने वाले विनाश की जिम्मेदारी कब लेंगे? हमने सड़क बनाई तो हवाई जहाज उतरे। यूपी में अब सड़क पर नाव चल रही। देश के प्रधान सांसद जी ने अनाथ पशुओं के बारे में बहुत कुछ कहा था। तब वादा किया था, लेकिन कई चुनाव बीत गए। अभी तो गन्ने का रेट नहीं मिला है।

3- यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही
यूपी में जहां विकास के नाम पर लूट का राज खोलते गड्ढे प्रदेश का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं पहली बारिश में टपकती हुई छत और गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है। यूपी की मुख्य नगरी में अब तो नाव चल रही है। और बारिश हुई तो नाव से चलना पड़ेगा।

4- नौकरी न देनी पड़े, इसलिए यूपी सरकार पेपर लीक करा रही
यूपी में जितनी प्रतियोगी परीक्षाएं हुईं, सबके पेपर लीक हुए। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा (NEET) का पेपर भी लीक हुआ है। सरकार इसलिए पेपर लीक करा रही है, जिससे लोगों को नौकरी न मिल सके।

5 - बनारसी चाहते रहे कोई उनका भी दर्द सुने
लोग क्यूटो की फोटो लेकर बनारस की गलियों से लेकर गंगा तक घूम रहे हैं। बनारसी चाहते हैं कि कोई गंगा जी के तल में उतरकर उनका दर्द भी जाने। यूपी की जनता का बस यही आग्रह है कि जिस गंगाजल को हाथ में लेकर सच बोलने की कसम खाई जाती है। कम से कम उनसे तो झूठ न बोला जाए।

6- EVM पर न कल भरोसा था, न आज
EVM पर हमें न कल भरोसा था, न आज है, न कल होगा। हम 80 की 80 सीटें भी जीत जाएंगे तो भी हमें EVM पर भरोसा नहीं है। हम EVM से जीतेंगे और EVM को हटाएंगे।

7- सरकार बताए प्रति व्यक्ति आय कितनी हुई
सरकार कहती है कि 5‌वीं अर्थव्यवस्था बन गई। सरकार को यह बताना चाहिए प्रति व्यक्ति आय कितनी हुई है। देश की इकोनॉमी कितनी पहुंच गई। यूपी की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन की बनना है तो 35% की ग्रोथ चाहिए। हम हैप्पीनेस इंडेक्स में कहां खड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.