रूस से MBBS कर थे अजीत की मौत के 28 दिन बाद शव पहुंचा अलवर, जानें आज क्यों दिल्ली में होगा पोस्टमार्टम

Updated on 17-11-2025 01:45 PM
अलवर : रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के कफ़नवाड़ा गांव निवासी अजीत चौधरी( 22)का शव सोमवार को अलवर पहुंच गया है। जिसका अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाया गया है। सोमवार सुबह 4 बजे रूस से दिल्ली एयरपोर्ट पर अजित का शव पहुंचा जहां अजित के चाचा राजेंद्र को शव सुपुर्द किया गया। शव को लेकर राजेंद्र चौधरी ओर अन्य परिजन राजीव गांधी अस्पताल पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देश पर अस्पताल में 3 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें डाक्टर केके मीणा, डाक्टर महेंद्र रावत और डाक्टर विनोद यादव के द्वारा शव का पोस्ट मार्टम किया गया ।

रूस में 19 अक्टूबर को लापता अजित

अजित चौधरी रूस में एमबीबीएस कर रहा था। अजित रूस में 19 अक्टूबर को लापता हो गया था। जिसका शव 6 नवंबर गुरुवार को व्हाइट रिवर से लगते बांध में मिला है। गुरुवार दोपहर रूस से अजित चौधरी के परिवार को शव मिलने की सूचना मिली थी। रूस में यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने वाले अजीत के साथियों ने शव की पुष्टि की। इसके 8 दिन बाद शव का रूस में पोस्टमार्टम हुआ और रूस से अलवर पहुंचा। रूस में पोस्टमार्टम में अजीत को मौत पानी में डूबने से मौत बताया गया है।

अजीत चौधरी पुत्र रूप सिंह चौधरी रूस के ऊफा शहर में बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (Bashkir State Medical University) में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। कॉलेज कैंपस से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर नदी बहती है। इसमें अक्टूबर के महीने में पानी भी उफान पर था। जिसमें 19 अक्टूबर को अजीत लापता हो गया था। 20 अक्टूबर को रूस में नदी के किनारे उसके कपड़े मिले थे। उसके आधार पर माना जा रहा था कि नदी में बह गया। तब से लगातार सर्च किया जा रहा था, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल रही थी। पूरा परिवार बेटे के लौटने की उम्मीद में था, लेकिन अब उसका शव वापिस लौटा है।

उफा शहर में पोस्ट मार्टम हुआ

मृतक के चाचा धर्मसिंह चौधरी ने बताया कि अजीत चौधरी रूस से एमबीबीएस कर रहा था। जहां 19 अक्टूबर को लापता हो गया था, 6 नवंबर को शव मिला था इसके 6 दिन बाद गुरुवार को रूस के उफा शहर में पोस्ट मार्टम हुआ ।आज सुबह दिल्ली शव पहुंचा और अब अलवर लेकर आए है जहां पोस्ट मार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा मृतक अजित का उसका दूसरा भाई कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है। परिवार के पास 20 बीघा जमीन है। इसमें से 3 बीघा जमीन बेचकर अजीत को पढ़ने रूस भेजा था।उल्लेखनीय है कि अजीत से पूर्व विदेश में एमबीबीएस स्टूडेंट्स से जुड़ी इसी साल में पहले भी कई दुखद खबर आ चुकी है। बता दें कि ससे पहले जयपुर के एमबीबीएस स्टूडेंट राहुल घोषल्या, भरतपुर के हेमंत कुमार की कजाकिस्तान और सितंबर 2025 में झालावाड़ की निदा खान की बांग्लादेश में मौत हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.