एअर इंडिया ने सिंगापुर की दो फ्लाइट सस्पेंड की:19 घरेलू रूट पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई

Updated on 23-06-2025 01:57 PM

एअर इंडिया ने तीन फ्लाइट्स को 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इसमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट बेंगलुरू से सिंगापुर, पुणे से सिंगापुर की हैं। वहीं एक डोमेस्टिक फ्लाइट है, जो मुंबई से बागडोगरा चलती है। एयरलाइन ने रविवार को सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि, वे 19 रूट पर चलने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स की संख्या भी घटा रहे हैं। ये सभी नैरोबॉडी विमान हैं, यह छोटे विमान होते हैं जिनमें यात्री क्षमता कम होती है। इससे पहले एयरलाइन ने वाइडबॉडी विमानों की संख्या 15% कम करने का फैसला लिया था।

उधर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ियां जारी रहीं, तो एयरलाइन का लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है या वापस भी लिया जा सकता है।

एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश

इससे पहले शनिवार को DGCA के आदेश पर एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाया था। तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया।

तीनों अफसरों पर 3 आरोप 

जिन अफसरों को हटाने का निर्देश दिया गया है उन पर तीन आरोप लगे हैं। पहला- नियमों के खिलाफ जाकर क्रू पेयरिंग करना। दूसरा- अनिवार्य उड़ान अनुभव और लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन करना। तीसरा-शेड्यूलिंग प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना।

DGCA ने एअर इंडिया की ऑडिट डीटेल्स भी मांगी

DGCA ने एअर इंडिया के 2024 से किए गए सभी इंस्पैक्शन और ऑडिट का ब्यौरा मांगा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक DGCA ने फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स से एअर इंडिया का ब्यौरा 22 जून तक उपलब्ध कराने को कहा है। यह डेटा प्लान-अनप्लांड इंस्पैक्शन, ऑडिट, कॉकपिट/एनरूट, स्टेशन फैसिलिटी, रैंप और केबिन इंस्पैक्शन के बारे में है।

इधर, प्लेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजन और आश्रितों को अंतरिम मुआवजा दिया जाने लगा है। 20 जून से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक तीन परिवारों को भुगतान मिल चुका है। शेष दावों पर कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.