काशी में गंगा के ऊपर अचानक मंडराने लगे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर, कमांडो-NDRF को देखकर लोग हैरान, ऐसा क्या हुआ

Updated on 10-11-2025 12:48 PM
 वाराणसी: सुबह काशी के घाट पर चहलकदमी कर रहे श्रद्धालु और पर्यटकों के बीच अचानक हेलीकॉप्टर की आवाज ने चौंका दिया। रविदास घाट के सामने गंगोत्री क्रूज के ठीक ऊपर मंडरा रहे हेलीकॉप्टर को देख लोग समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर ये हो क्या रहा है। हेलीकॉप्टर की आवाज और क्रूज के अगल-बगल एनडीआरएफ की बोट को देख लोग घाटों पर भीड़ लगा कर देखने लगे।

रविवार की सुबह वीडियोजसोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एनबीटी ऑनलाइन ने स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों से बात की तो पता चला कि ये एयरफोर्स और एनएसजी की ड्रिल थी जो कि आज सुबह गंगा नदी के बीच की गई।

आपात स्थिति से निपटने के लिए हुई ड्रिल

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए फोर्स के लोग ड्रिल करते रहते है। कुछ दिनों पूर्व ऐसी ही ड्रिल कैंट, बनारस स्टेशन और काशी विश्वनाथ मंदिर में भी हुई थी। इसी क्रम में गंगा नदी या जल में अगर कोई आतंकी घटना या कोई बड़ी घटना हो जाए ऐसे में बचाव या राहत कार्यो में कम से कम समय मे राहत दी जा सके, इसके लिए ड्रिल हो रही थी।बीच गंगा में अगर कोई घटना हो तो वायु मार्ग सबसे तेज रास्ता संभावित है और इसलिए हेलीकॉटर से एक निश्चित ऊंचाई से कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा। इसका अभ्यास एनएसजी और एयरफोर्स के जवानों ने किया। इस बीच एनडीआरएफ को भी मुस्तैद रखा गया था। वहीं इस नजारे को देखकर कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि शायद कोई घटना हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.