अहमदाबाद प्लेन क्रैश, कैप्टन सभरवाल के पिता का आरोप:AAIB ने सिर्फ पायलट की गलतियां बताईं, चुनिंदा जानकारी लीक करके बेटे की छवि खराब की

Updated on 18-09-2025 01:18 PM

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए कैप्टन सुमीत सभरवाल के 91 साल के पिता पुष्करराज सभरवाल ने केंद्र सरकार से हादसे की नए सिरे से जांच की मांग की है। उन्होंने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्राइमरी जांच रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए।

पुष्करराज ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लेटर लिखकर कहा- मीडिया में कुछ चुनिंदा बातें लीक करके यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कैप्टन सभरवाल बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थे और आत्महत्या करना चाहते थे। इन बातों से कैप्टन सभरवाल की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। मेरे स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर भी बहुत गहरा असर पड़ा है।

दरअसल, AAIB ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अपनी प्राइमरी रिपोर्ट​​​​​​ ​12 जुलाई को जारी की थी। इसमें बताया था कि फ्लाइट के दोनों इंजनों में फ्यूल सप्लाई स्विच बंद हो गए थे। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पायलट ने स्विच बंद किया था।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गया था। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी। सुमीत सभरवाल फ्लाइट के मुख्य पायलट और क्लाइव कुंदर को-पायलट थे।

पुष्करराज बोले- बेटे से 25 सालों में एक भी दुर्घटना नहीं हुई 

सुमीत सभरवाल के पिता ने लेटर में लिखा- सुमीत का 15 साल पहले तलाक हो गया था। उनकी मां को गुजरे तीन साल हो गए हैं। उसके बाद, कैप्टन सभरवाल ने बिना किसी हादसे के 100 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट कीं। 25 सालों के करियर में, उनके साथ एक भी दुर्घटना नहीं हुई।

उनके पिता ने कहा- सुमीत को 15,638 घंटों की उड़ान अनुभव था। वे एक पायलट प्रशिक्षक भी थे। मेरे बेटे के निजी जीवन की घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मेरे बेटे पर शक पैदा करने वाली ऐसी कोई भी जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं किया जाना चाहिए।

पायलट के पिता बोले- बोइंग ने सॉफ्टवेयर बदलाव छिपाए थे

पुष्कराज सभरवाल ने विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि हाल ही में बोइंग के दो विमान हादसे का शिकार हुए हैं। इनमें एक इथियोपियन एयरलाइंस का विमान था। इस हादसे के बाद अमेरिकी जांच में पाया गया था कि बोइंग ने फ्लाइट ऑपरेशन सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव किए थे और पायलटों से यह बात छिपाई थी।

पुष्कराज ने मांग की है कि केंद्र सरकार विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 के नियम 12 के तहत प्लेन क्रैश की औपचारिक जांच का आदेश दे। इस नियम के तहत, केंद्र को भारतीय पंजीकृत विमान की किसी भी हादसे की औपचारिक जांच करने का अधिकार है।

पायलट संगठन ने कहा था- पायलटों की छवि खराब करने की कोशिश 

एअर इंडिया के विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट को लेकर पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने आपत्ति जताई थी। संगठन ने कहा था कि बिना पूरी और पारदर्शी जांच के पायलटों पर दोष डालना जल्दबाजी और गैर-जिम्मेदाराना है।

FIP अध्यक्ष सीएस रंधावा ने कहा था कि पायलट संगठनों को जांच में शामिल नहीं किया गया और रिपोर्ट को जिस तरह से पेश किया गया है, वह एकतरफा और अधूरी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सिर्फ कॉकपिट की बातचीत के कुछ हिस्सों को चुनकर पेश किया गया है और पायलटों की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.