आगरा: बड़ा जालसाज निकला पूर्व जीएसटी कमिश्नर का बेटा अभिषेक, कई ज्वेलर्स के साथ कर चुका है ठगी
Updated on
19-12-2025 12:23 PM
आगरा: दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर का बेटा बड़ा जालसाज निकला। आगरा में दर्ज हुए मुकदमे के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि अभिषेक ने आगरा समेत मथुरा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई सराफा कारोबारियों के साथ ठगी की है। पुलिस को आशंका है कि अब तक वह एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है। उसने 8 महीने पहले एक और शोरूम संचालक से सोने की चेन ली थी मगर रकम नहीं दी।
17 दिसंबर को आगरा के हरिपर्वत थाने में पूर्व जीएसटी कमिश्नर कुमोद माथुर और उसके बेटे अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित एपी ज्वेलर्स के योगेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि परिचित बृजमोहन तापड़िया के माध्यम से 19 नवंबर को जेवरात खरीदने के लिए पूर्व जीएसटी कमिश्नर ने संपर्क किया था। उनका बेटा अभिषेक 20 नवंबर को शोरूम पर आया और 19 लाख रुपए की सोने की 5 चेन ले गया। भुगतान के नाम पर फर्जी चेक दे गया था। कर्मचारी आरोपी के एलोरा एनक्लेव दयालबाग स्थित उनके घर पर पहुंचे तो सामने आया कि वह जुलाई में ही अपना मकान बेचकर चले गए थे।
फिल्मी अंदाज में ठगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूर्व कमिश्नर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जांच की गई। आरोपी अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जानकारी में आया है कि अभिषेक ने मथुरा और मध्य प्रदेश समेत कई जिलों में इसी अंदाज से कारोबारियों को ठगा है। वह किसी जानकर के मध्यम से ज्वेलर्स को फोन करते हैं। फिर शोरूम में जाकर आभूषण खरीद लेते हैं। आशंका है कि इस तरह से उसने एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है। एपी ज्वेलर्स के मालिक योगेश अग्रवाल के मुकदमा के बाद इसकी जांच शुरू हुई है।
हरियाणा में बेची ठगी की चेन
अभिषेक माथुर से की गई पुलिस पूछताछ की पता चला कि ज्वेलर्स ने धोखाधड़ी करके हासिल की गई सोने की चेन उसने हरियाणा और दिल्ली में सर्राफा कारोबारी को बेची हैं । पुलिस उसको साथ लेकर हरियाणा और दिल्ली गई। सोने की चेन बरामद करने के प्रयास कर किए जा रहे है। एडिशनल डीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी ने कई कारोबारियों के साथ ठगी की है। अभी जांच की जा रही है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…