सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर खरीदी थी एक घंटे में 20 हजार पानी पुरी बनाने वाली मशीन, बिगड़ी तो हो गई मुश्किल

Updated on 30-11-2025 01:34 PM

भोपाल। भोपाल निवासी एक कारोबारी महिला ने इंटरनेट मीडिया पर महाराष्ट्र के एक निर्माता की पानीपुरी मशीन का प्रमोशनल वीडियो देखा। इसे पूरी तरह आटोमेटिक मशीन बताया गया, जो एक घंटे में 20 हजार पानीपुरी तैयार कर देगा। यह भी दावा था कि अगर मशीन अपने दावे में विफल रही तो कंपनी अपने खर्चे पर पूरा प्लांट वापस ले लेगी। उसकी रकम भी लौटा देगी। कारोबारी ने बैंक से कर्ज लेकर मशीन लगवाई। लेकिन मशीन दावों के अनुरूप नहीं निकली।

शिकायत पर कंपनी ने कुछ नहीं की। दावा जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-1 पहुंचा। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल व सदस्य डॉ. प्रतिभा पांडेय की बेंच ने कंपनी को फटकार लगाई और कहा कि पानीपुरी मशीन जीविकोपार्जन के लिए किए गए व्यवसाय के लिए उपभोक्ता ने बैंक से कर्ज लिया था। त्रुटिपूर्ण मशीन के ठीक प्रकार से कार्य न किए जाने के कारण उपभोक्ता के व्यवसाय की क्षति हुई है। साथ ही आयोग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि सोशल मीडिया सामग्री पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें, बल्कि खुद पता करें। आयोग ने कंपनी पर सवा नौ लाख रुपये हर्जाना लगाया है।

यह है मामला

भोपाल के जाटखेड़ी निवासी श्री जीवाधारा इंटरप्राइजेस कंपनी की व्यवसायी बबीता दीवाकरन ने महाराष्ट्र के पी एंड पी फूड मशीनंस के खिलाफ जनवरी 2025 में याचिका लगाई थी। शिकायत थी कि उन्होंने पानीपुरी की कंपनी स्थापित करने के लिए बैंक से 9.07 लाख रुपये का कर्ज लेकर 11 अप्रैल 2023 को मशीन की बुकिंग की। दावा किया गया था कि इसमें एक ऑटोमैटिक बैच फ्रायर मशीन रहेगी, जो एक घंटे में 20 हजार पूरियां तलेगा।

साथ ही आटा गूंथने की मशीन, शीटर मशीन और पानीपुरी कटिंग मशीन भी होगी, जिससे सबकुछ जल्द हो जाएगा। मशीन पर एक वर्ष की गारंटी भी थी। कंपनी के सभी दावे फेल हो गए। मशीन वांछित मात्रा में पानीपुरी नहीं बना पाई। एक सप्ताह के भीतर ही शीटर मशीन जल गई। उसकी मोटर कंपनी ने बदली, लेकिन वह सही नहीं लग पाई।

महिला ने कई बार शिकायत की, लेकिन कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया। कंपनी का कहना था कि उपभोक्ता ने मशीन का संचालन ठीक से नहीं किया, उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया था। आयोग ने कंपनी के इस तर्क को खारिज कर दिया और हर्जाना लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.