फ्रांस ने अमेरिका से मारी बाजी
अमेरिकी विदेश विभाग की F-15 देने की मंजूरी और इंडोनेशिया की फ्रांस के डसॉल्ट राफेल के 42 विमान खरीदने की डील एक ही समय हुई थी। इंडोनेशिया को शुरुआती राफेल की डिलीवरी जनवरी में हो चुकी है। दूसरी ओर अमेरिकी F-15 डील से जुड़ी शर्तें ही अब तक साफ नहीं हो सकीं हैं।इंडोनेशिया ने अमेरिका को संदेश दिया है कि वह F-15 के बिना अपनी वायु सेना को आधुनिक बना सकती है। राफेल के अलावा इंडोनेशियाई वायु सेना के पास अमेरिकी और रूसी फाइटर विमान हैं। हालांकि अमेरिकी रक्षा निर्यात के लिहाज से यह डील कैंसिल होना निश्चित ही निराशाजनक है।



