जो रूट के शतक के बाद ट्रेविस हेड का पलटवार, सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का जबरदस्त कमबैक
Updated on
05-01-2026 01:59 PM
सिडनी: एशेज 2025-26 के पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड को 384 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास अभी भी 218 रन की बढ़त शेष है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए। टीम के लिए जो रूट ने शतक ठोका।
टीम ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। जो रूट ने चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 226 रन तक पहुंचाया। दूसरे दिन पहले सेशन में ब्रूक 97 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। स्मिथ 76 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रूट ने विल जैक्स (27) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन जुटाए।जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाया। वह 9वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों के साथ 160 रन की पारी खेली। 9 रन बनाने में इंग्लैंड के आखिरी चार विकेट गिर गए। इससे टीम 400 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। मेजबान टीम की तरफ से माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 34.1 ओवर खेले, जिसमें 2 विकेट खोकर 166 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने जैक वेदरलैंड के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। वेदरलैंड ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। फिर हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 105 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाया। लाबुशेन 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हेड ने 87 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 91 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज बेन स्टोक्स रहे, जिन्होंने 8.1 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…