ED के बाद CBI ने भी मारा भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापा, कितनी दौलत के मालिक हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम

Updated on 26-03-2025 05:00 PM
नई दिल्ली: ईडी के बाद सीबीआई ने भी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापा मारा। केंद्रीय एजेंसी ने रायपुर और भिलाई में उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी का कार्रवाई की। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई महादेव बैटिंग ऐप मामले में हुई है। कुछ दिनों पहले ED ने भी बघेल के घर पर छापा मारा था। यह छापा कथित शराब घोटाले के मामले में मारा गया था। आइए जानते हैं कि भूपेश बघेल की नेटवर्थ कितनी है और उनके परिवार की इनकम कहां से होती है?
भूपेश बघेल दुर्ग जिले में पाटन विधानसभा के कुरूदडीह गांव के रहने वाले हैं। पिछड़ा वर्ग से आने वाले भूपेश बघेल मूल रूप से किसान हैं। वह एक संपन्न किसान परिवार से आते हैं। गांव में उनके पास करीब 140 एकड़ जमीन है। उनकी इनकम का सबसे बड़ा स्रोत खेती है। खेती से भूपेश बघेल को हर सीजन में लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई होती है। कहा जाता है कि भूपेश बघेल जब छोटे थे तभी अपने पिता नंदकुमार बघेल के साथ खेती बाड़ी संभालने लगे थे। यही वजह है कि राजनीति के अलावा भूपेश बघेल की खेती-किसानी में भी दिलचस्पी रखते हैं

कितनी है संपत्ति

भूपेश बघेल के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। पिछले साल राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते समय भूपेश बघेल ने अपना हलफनामा दिया था। इस दौरान भूपेश बघेल ने बताया था कि उनके पास करीब 34 करोड़ 39 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी करोड़ों की मालकिन हैं। भूपेश बघेल ने बताया था कि उनके पास बैंक खाते में 1,30,56,420 रुपये जमा हैं। वहीं, पत्नी के पास 2,79,62,656 रुपये बैंक में जमा हैं।
भूपेश बघेल की तीन बेटियां और एक बेटा है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। वह लग्जरी अपार्टमेंट बनाते हैं और बेचते हैं। चैतन्य बघेल की पत्नी भी बैंक में काम कर चुकी हैं। कहा जाता है कि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। चैतन्य बघेल भी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.