डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद Apple ने भारत में बदल दिया अपना प्लान, रोक दी यह खास योजना

Updated on 16-05-2025 02:39 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल को भारत में प्रोडक्शन बंद करने को कहा है। कंपनी चाइना प्लस वन नीति के तहत भारत में आक्रामक तरीके से अपना विस्तार कर रही थी। लेकिन अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर में थोड़ी नरमी आने से ऐपल भारत में अपने कारोबार को बढ़ाने की योजना पर दोबारा विचार कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अमेरिका के बाजार के लिए भारत में आईफोन बनाने की विशेष योजना को फिलहाल रोक दिया है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ऐपल ने पहले से तय की गई योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया है। यानी भारत में सामान्य विस्तार और चीन के अलावा दूसरे देशों में उत्पादन बढ़ाने का काम चलता रहेगा। लेकिन अमेरिका के बाजार के लिए आईफोन बनाने की विशेष योजना को फिलहाल रोक दिया गया है।

कंपनी का प्लान

एक सूत्र ने बताया, 'हम अभी दुनिया भर के राजनीतिक और आर्थिक माहौल को समझना चाहते हैं। खासकर टैरिफ को लेकर क्या नियम बनते हैं, इस पर हमारी नजर है। चीजें बहुत तेजी से बदल रही हैं। अमेरिका सरकार ने टैरिफ को लेकर कई बार अचानक फैसले बदले हैं। चीन के साथ भी ऐसा ही हुआ है, जहां कुछ चीजों पर टैक्स काफी कम कर दिया गया है। इसलिए, हम थोड़ा रुककर यह देखना चाहते हैं कि आगे क्या होता है। अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने के लिए भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने से पहले हम थोड़ा इंतजार करेंगे।'

कतर यात्रा पर गए ट्रंप ने ऐपल के सीईओ टिम कुक से कहा कि अमेरिका के बाजार के लिए आईफोन भारत से नहीं मंगवाए जाएं। ट्रंप चाहते हैं कि चीजें अमेरिका में ही बनें। ऐपल ने अमेरिकी सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह अगले चार साल में अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इसमें ह्यूस्टन में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना भी शामिल है, जहां सर्वर बनाए जाएंगे। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 2029 तक अमेरिका में 20,000 नई नौकरियां देगी

कुक की परेशानी

टैरिफ पर ट्रंप के बार-बार बदलते रवैये ने कुक को भी परेशान कर रखा है। कुक ने हाल ही में कहा था कि भारत अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने का मुख्य केंद्र होगा। उनका कहना था कि जून तिमाही में अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने होंगे। ट्रंप के नए बयान के बाद भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि ऐपल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वह फॉक्सकॉन और टाटा ग्रुप जैसे मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के जरिए भारत में निवेश जारी रखेगी।
सरकार के सूत्रों के अनुसार ऐपल ने कहा किनिवेश की जो योजनाएं COVID के बाद शुरू हुई थीं, उनमें कोई कमी नहीं आएगी। खासकर PLI योजना के तहत स्मार्टफोन बनाने पर जोर दिया जाएगा। चीन के अलावा दूसरे देशों में उत्पादन बढ़ाने का काम भी जारी रहेगा। सिर्फ अमेरिका को आईफोन सप्लाई करने की योजना पर दोबारा विचार किया जा रहा है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कंपनियां कई चीजों को ध्यान में रखकर अपने उत्पादन के बारे में फैसले लेती हैं। इनमें कमाई, काम करने की क्षमता और प्रतिस्पर्धा शामिल है। ये सब बिजनस से जुड़े फैसले होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.