अडानी को मिली गुड न्यूज, अडानी पोर्ट्स दुनिया की टॉप 10 ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रा कंपनियों में शामिल

Updated on 09-01-2025 02:50 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को बुधवार को गुड न्यूज मिली। उनकी कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) यानी अडानी पोर्ट्स ने नया मुकाम हासिल कर लिया। अडानी पोर्ट्स ने बुधवार को कहा कि कंपनी को एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) 2024 में टॉप 10 ग्लोबल ट्रांसपोर्टेशन और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल किया गया है।
अडानी ग्रुप की कंपनी ने कहा कि एपीएसईजेड का स्कोर पिछले साल के मुकाबले 3 अंक सुधरकर 68 हो गया है। यानी कंपनी ने 100 में से 68 अंक प्राप्त किए हैं। सेक्टर में एपीएसईजेड 97वें पर्सेंटाइल पर है। यह साल 2023 में 96वें पर्सेंटाइल पर था। अडानी पोर्ट्स इस रैंकिंग में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फर्म है।

कैसे मिली यह रैंकिंग?

अडानी पोर्ट्स देश का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर है। यह लगातार दूसरा साल है जब एपीएसईजेड ने पर्यावरण पैमाने पर शीर्ष स्थान हासिल किया है। अडानी पोर्ट्स ने बताया कि कंपनी ने सोशल, गवर्नेंस और आर्थिक आयामों में कई मानदंडों पर सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए। इनमें पारदर्शिता और रिपोर्टिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी आदि शामिल हैं।

क्या कहा कंपनी ने?

एपीएसईजेड के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हम जिम्मेदार व्यापारिक प्रथाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करते हैं जिससे इनोवेशन को बढ़ावा मिले और लंबी अवधि में सफलता मिले। यह नई मान्यता केवल स्थिरता और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर

अडानी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर है। इसकी कार्गो हैंडलिंग क्षमता 633 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) है। इसे साल 2030 तक एक अरब एमटीपीए तक बढ़ाने की योजना है। कंपनी 13 भारतीय बंदरगाहों और टर्मिनलों पर परिचालन करती है, जो देश की कुल बंदरगाह क्षमता का 24 फीसदी है।
कंपनी का कुल कार्गो वॉल्यूम दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 38.4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) हो गया। पिछले महीने कंपनी के कंटेनर वॉल्यूम में 22 फीसदी और लिक्विड एवं गैस वॉल्यूम में सालाना आधार पर 7 फीसदी की तेजी हुई है।

शेयर पर दिखाई दे सकता है असर

इस घोषणा के बाद कल यानी गुरुवार को कंपनी के शेयर पर इसका असर दिखाई दे सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 1152 रुपये पर बंद हुए। कंपनी को पिछले एक महीने में 9 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं एक साल में भी इसने निवेशकों का 1.44 फीसदी नुकसान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.