'ओरु अदार लव' के डायरेक्टर ओमर लुलु पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी
Updated on
29-05-2024 03:07 PM
मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर ओमर लुलु के खिलाफ एक महिला की शिकायत के बाद बलात्कार का केस दर्ज किया है। यह महिला एक यंग एक्ट्रेस है, जिसने केरल पुलिस के पास यह शिकायत दर्ज करवाई है। ओमर लुलु वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 2019 में चर्चित फिल्म 'ओरु अदार लव' डायरेक्ट की थी। उनकी इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर के आंख मटकाने का सीन खूब वायरल हुआ था।
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। आरोप लगाने वाली महिला ने खुद को अभिनेत्री बताया है।
एक्ट्रेस ने पुलिस आयुक्त को दी थी शिकायत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त को मिली थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद केस एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस के तहत नेदुंबसेरी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया है। ऐसा इसलिए कि यह अपराध इसी थाना के अधिकार क्षेत्र में हुआ था।
ओमर लुलु की हो सकी है गिरफ्तारी
पुलिस ने आगे बताया कि ओमर लुलु पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) के तहत आरोप लगाए गए है। हालांकि, मामले के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बहुत संभव है कि शुरुआती जांच के बाद अब पुलिस को ठोस सबूत मिलते हैं तो ओमर लुलु को गिरफ्तार किया जा सकता है।
39 साल के ओमर लुलु ने 2016 में किया था डेब्यू
ओमर लुलु का असली नाम ओमर अब्दुल वाहब है। उनकी उम्र 39 साल है। उन्होंने 2016 में 'हैप्पी वेडिंग' फिल्म से मलयालम फिल्मों में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म ने केरल बॉक्स ऑफिस पर 100 दिनों का सफर तय किया था और 13.70 करोड़ रुपये कमाए थे। यह उस साल मलयालम की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से थी। साल 2017 में उन्होंने 'चंक्ज़' बनाई, जो सुपरहिट रही। इसके बाद 2019 में 'ओरु ओदार लव' का डायरेक्शन किया, जिसकी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।
'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुके हैं ओमर लुलु, 2022 में भी हुआ था विवाद
ओमर लुलु ने बीते साल मलयालम टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में भी हिस्सा लिया था। इस शो को सुपरस्टार मोहनलाल होस्ट करते हैं। ओमर इससे पहले 2022 में भी विवादों में फंस गए थे, जब केरल एक्साइज डिपार्टमेंट ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह केस उसी साल रिलीज उनकी फिल्म 'नल्ला समयम' के कारण हुआ था। आरोप थे कि फिल्म में MDMA जैसे ड्रग्स को प्रमोट किया गया है। इसके अलावा फिल्म में शराब के सेवन के महिमामंडन के भी आरोप लगे थे।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…