एक्टर दर्शन ने लाश ठिकाने लगाने के लिए दोस्त से लिए थे 40 लाख रुपये उधार, पुलिस पूछताछ में बताया कहां किया खर्च
Updated on
22-06-2024 12:44 PM
कन्नड़ एक्टर दर्शन इस वक्त फैन रेणुकास्वामी की हत्या करने के आरोप में जेल में हैं। इस मामले में नया अपडेट ये आया है कि एक्टर ने हत्या से जुड़े सबूत मिटाने के लिए अपने दोस्त से 40 लाख रुपये उधार लिए थए। और ये बात हवा में नहीं हो रही है। बल्कि पुलिस के सामने दर्शन ने कबूला है। बताया है कि इन पैसों को क्यों लिया और उनका इस्तेमाल कहां किया। इसके अलावा, दर्शन समेत अन्य आरोपियों की कस्टडी दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने दोस्त मोहन राज से ये पैसे उधार लिए थे। जिससे हत्या के सबूत मिटाने के लिए अपने साथियों को दे सकें। हालांकि पुलि ने उन पैसों को नकद रूप में बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि इन पैसो को उन्होंने बॉडी को ठिकाने लगाने और उनके बदले किसी और को सरेंडर करके इस हत्या का इल्जाम अपने ऊपर लेने में खर्च किया था।
रेणुकास्वामी की बेहरमी से कई गई थी हत्या
खबर है कि आरोपी नागराज ने लाश को सही जगह ठिकाने लगाने के लिए स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल किया था, जो अब पुलिस के हवाले है। इसके पीछे वाली सीट पर उन्हें खून के धब्बे भी मिले थे। रेणुकास्वामी का जब पोस्टमॉर्मट हुआ था तो उसमें उनका कान गायब था। क्योंकि हत्या से पहले उन्हें बिजली के झटके दिए गए थे। प्राइवेट पार्ट पर चोट के अलावा शरीर के बाकी हिस्सों पर भी गंभीर निशान थे। कई हिस्सों को तो कुत्तों ने खा लिया था।
11 जून को हुई थी दर्शन और पत्नी की गिरफ्तारी
बता दें कि 9 जून को रेणुकास्वामी का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दर्शन और पवित्रा दिखाई दिए थे, जो कि क्राइम सीन से निकल रहे थे। 11 जून को इनकी गिरफ्तारी हुई थी। और अब तक 19 लोगों को इस मामले में पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। और गम्भीरता से हर पहलुओं की छानबीन कर रही है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…