ACB की कार्रवाई: फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Updated on
22-02-2026 02:29 PM
बिलासपुर। बिलासपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 90 हजार रुपये लेते समय अधिकारी गिरफ्तार किया गया।मिली जानकारी के अनुसार एक स्व सहायता समूह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान दिलाने के एवज में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद समूह ने इसकी शिकायत एसीबी से की।शिकायत की सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही फूड इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…