आमिर खान की बेटी आइरा का अपने शरीर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 5 साल से शिकार हूं
Updated on
30-12-2025 02:00 PM
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। फिर चाहे वो डिप्रेशन हो या फिर बॉडी इमेज। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वो अपने शरीर की बनावट को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें स्वीकार किया कि इस फीलिंग को पब्लिकली बताने पर वो थोड़ा डरी हुई हैं। लेकिन उनका मानना है कि बातचीत करना जरूरी है।
आमिर खान की 28 साल की बेटी आइरा ने वीडियो में कहा, 'हां, मैं मोटी हूं। साल 2020 से ही मैं कभी खुद को मोटा/अनफिट, कभी ज्यादा वजन वाली और कभी मोटापे का शिकार मानती रही हूं। निश्चित रूप से ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें मुझे अभी समझना बाकी है।'
इसलिए किया बात करने का फैसला
आइराने ये भी बताया कि अब उन्होंने इस बारे में खुलकर बात करने का फैसला क्यों लिया। वो कहती हैं, 'लेकिन मुझे कम से कम थोड़ा पॉजिटिव बदलाव महसूस हो रहा है। इसलिए मैंने इस बारे में बात करना, शेयर करने का फैसला किया है। हो सकता है कि मैं उतनी स्पष्ट और कॉन्फिडेंट ना होऊं, जितनी डिप्रेशन के बारे में बात करते समय थी। उस समय के विपरीत ये थोड़ा डरावना लग रहा है।
आइरा को नहीं है 'ईटिंग डिसऑर्डर'
आइरा ने आगे बताया कि उन्हें कोई 'ईटिंग डिसऑर्डर' नहीं है। वो आखिरी में लिखती हैं कि कॉमेंट सेक्शन में जाने का जोखिम आप खुद उठाएं। वो इससे दूर रहेंगी। उन्होंने ये भी लिखा कि देखते हैं आगे क्या होता है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…