भोपाल में 7 से 15 फरवरी तक आदि महोत्सव:देशभर के कारीगरों के 60 स्टॉल, लोक नृत्य-संगीत, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी

Updated on 06-02-2026 11:56 AM
भोपाल, शहरवासियों के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह खास बनने जा रहा है। आदि महोत्सव 2026 के रूप में भोपाल हाट में नौ दिन तक जनजातीय शिल्प, संस्कृति, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रोजाना भोपाल हाट में आयोजित होगा, जहां आम लोग सीधे पहुंचकर इन कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे।

भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राइफेड) के क्षेत्रीय कार्यालय, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय महोत्सव में करीब 60 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों के जनजातीय कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे।

यहां क्या-क्या देखने और करने को मिलेगा

आदि महोत्सव में आने वाले लोग एक ही स्थान पर देश के अलग-अलग हिस्सों की जनजातीय कला और संस्कृति को करीब से देख सकेंगे। नागालैंड के नागा शॉल, मेघालय की पारंपरिक साड़ियां, मणिपुर की ब्लैक पॉटरी, असम की एरी सिल्क, लद्दाख की पश्मीना शॉल, राजस्थान की ब्लू पॉटरी, छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क, पश्चिम बंगाल की काथा सिल्क, कर्नाटक की कलमकारी साड़ियां, ओडिशा की सोरा पेंटिंग और महाराष्ट्र की वारली पेंटिंग यहां प्रमुख आकर्षण होंगी। मध्य प्रदेश की महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट वस्त्र, गोंड पेंटिंग और ब्लैक आयरन क्राफ्ट भी प्रदर्शनी में विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

रोज अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • महोत्सव का उद्घाटन 07 फरवरी (शनिवार) को होगा। इस दिन दीप प्रज्ज्वलन के बाद जनजातीय लोक नृत्य और लोक संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।
  • 08 फरवरी (रविवार): मध्य प्रदेश सांस्कृतिक दिवस, प्रदेश के जनजातीय सांस्कृतिक दलों द्वारा लोक नृत्य और संगीत।
  • 09 फरवरी (सोमवार): दक्षिण भारत सांस्कृतिक संध्या, दक्षिण भारतीय पारंपरिक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन।
  • 10 फरवरी (मंगलवार): संगीत संध्या, प्रोफेशनल म्यूजिक ग्रुप द्वारा ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल नाइट और कराओके।
  • 12 फरवरी (गुरुवार): एक बार फिर संगीत संध्या, ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल नाइट और कराओके कार्यक्रम।
  • 13 फरवरी (शुक्रवार): इंडिया डे, विभिन्न राज्यों के पारंपरिक और जनजातीय परिधानों में कारीगर प्रतियोगिता।
  • 14 फरवरी (शनिवार): बाल विशेष कार्यक्रम, “आदि चित्र” पेंटिंग प्रतियोगिता और आदि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।
  • 15 फरवरी (रविवार): समापन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान।

बच्चे, परिवार और युवाओं के लिए खास

आदि महोत्सव में बच्चों के लिए पेंटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, वहीं युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल नाइट और कराओके कार्यक्रम होंगे। परिवार के साथ आने वाले लोग शिल्प प्रदर्शनी देखने के साथ जनजातीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आनंद ले सकेंगे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.