पुलिस चौकी के सामने बीच चौराहे पर डंडों से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा

Updated on 24-11-2025 01:11 PM
भोपाल: सुरक्षा के लिहाज से अति सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले चार इमली के पास रविवार रात एक बार फिर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दुर्गा पेट्रोल पंप के पास पुलिस चौकी के ठीक सामने तीन बदमाशों ने एक युवक को सड़क पर लिटा-लिटाकर जमकर डंडे बरसाए। जिससे युवक सड़क पर ही अधमरा हो गया।

करीब दस मिनट तक चला घटनाक्रम, पुलिस को भनक नहीं लगी

चौराहे पर यह घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चलता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब आसपास से आने वाले वाहनों की सड़क पर कतारें लग गईं तो लोगों की समझाईश के बाद उन्होंने युवक को छोड़ा।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पीड़ित के पास पहुंची पुलिस

वहां मौजूद एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और जब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो हबीबगंज पुलिस पीड़ित तक पहुंची। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि रिंकू सिंह रिषी नगर का रहने वाला है। वह प्राइवेट काम करता है। रविवार रात करीब नौ बजे पांच नंबर पर मौजूद था। वहां अजय, लखन और उनके साथियों ने डंडों से मारपीट की थी।

पुराने विवाद के चलते मारपीट बता रही पुलिस

पुलिस जांच में फिलहाल पुराने विवाद के चलते मारपीट होना बताया है। पुलिस ने अजय और लखन समेत चारों को पकड़ा है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। लखन और उसके दोस्तों ने अजय के बुलाने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.