मंदिरों से जूलरी की चोरी कर गुजरात में अर्धनारीश्वर बन जाता था चोर, फिर 'भगवान' बनकर देता था दर्शन

Updated on 26-09-2025 01:25 PM
धार: मध्य प्रदेश की धार पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। वह प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में चोरी करता था। इसके बाद गुजरात जाकर अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर लेता था। फिर मंदिर के सामने बैठकर खुद को भगवान बताता था। इस नाम पर वह लोगों की भावनाओं से खेलता था।


मंदिरों में लगातार हो रही थी चोरी

दरअसल, मालवा क्षेत्र के मंदिरों में लगातार चोरी हो रही थी। पीथमपुर पुलिस ने इन चोरी के मामलों में खुलासा करते हुए खेमराज चौहान को गिरफ्तार किया है। तीन महीने के अंदर उसने धार और इंदौर जिले के कुल आठ मंदिरों में चोरी की थी। इन जगहों से जूलरी और सामानों की चोरी करता था।


अर्धनारीश्वर का धर लेता था रूप

वहीं, इन मंदिरों में चोरी के बाद खेमराज चौहान गुजरात चला जाता था। गुजरात स्थित मेडली माता और पावागढ़ माताजी मंदिर में वह अर्धनारीश्वर का रूप धारण कर लेता था। मंदिरों से चोरी की गई जूलरी को धारण कर धार्मिक आस्था का प्रतीक बताकर वहां दर्शन कराता था। इस दौरान वहां के लोग इसकी वास्तविकता से वाकिफ नहीं होते थे।

भारी मात्रा में मिले सामान

चोर खेमराज चौहान के पास पुलिस ने भारी मात्रा में सामाग्री बरामद किए हैं। इसमें 2.300 किलो चांदी, 23 किलो पीतल, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इन सामाग्रियों की कीमत लाखों में है। उसके पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली है, जिसका इस्तेमाल वह चोरी के लिए करता था।
धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि 15 सितंबर को पीथमपुर इंडोरामा सेक्टर-1 स्थित उद्योगपति बालाजी मंदिर में चोरी हुई थी। इसके बाद जांच के लिए एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान 150 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आरोपी की पहचान हुई है। वह इंदौर के तेजाजी नगर का रहने वाला है।

खुद को बताता था दर्शन का हिस्सा

वहीं, चोरी के इन सामानों को धारण कर वह गुजरात के प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर बैठ जाता था। साथ ही खुद को दर्शन का हिस्सा बताता था। इस दौरान लोगों उस पर चढ़ावे भी चढ़ाते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.