क्यूबा में नेशनल डिफेंस कमेटी की बैठक, युद्ध की तैयारियों का लिया जायजा, अमेरिकी हमले का डर!

Updated on 19-01-2026 11:45 AM
हवाना: क्यूबा ने युद्ध की तैयारी का जायजा लेने के लिए नेशनल डिफेंस कमेटी की बैठक की है। क्यूबा में नेशनल डिफेंस कमेटी की युद्ध की तैयारी परखने की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब उसका अमेरिका से तनाव चरम पर है। क्यूबा के करीबी सहयोगी वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई और उनको पकड़ने जाने की घटना इस तनाव की वजह है। क्यूबा में इस बात का अंदेशा है कि वेनेजुएला के बाद अमेरिका का अगला निशाना उनकी जमीन हो सकती है। अमेरिका का कोई कदम युद्ध की वजह बन सकती है। ऐसे में क्यूबा में युद्ध की परख के लिए मीटिंग हो रही है।

अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में हमला करते हुए क्यूबा सहयोगी मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। वेनेजुएला को अपनी सफलता बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्यूबा पर दबाव बढ़ा रहे हैं। क्यूबा उन लैटिन अमेरिकी देशों में से एक है, जहां एक सत्तावादी वामपंथी सरकार है। क्यूबा में युद्ध या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नेशनल डिफेंस कमेटी को क्यूबा का कंट्रोल संभालने की जिम्मेदारी है। इस बैठक से अमेरिका और क्यूबा में लड़ाई का अंदेशा भी पैदा हो गया है।

क्या है बैठक का मकसद

क्यूबा के सरकारी मीडिया में कहा गया है कि इस मीटिंग का मकसद किसी दूसरे देश के साथ टकराव होने की स्थिति में युद्ध की स्थिति में जाने के लिए योजनाओं और उपायों का विश्लेषण और मंजूरी देना था। हालांकि बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया गया। बैठक के बारे में भी ज्यादा डिटेल जानकारी नहीं दी गई है।क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल के नेतृत्व वाली कमेटी ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद पहली बार बैठक की है। वेनेजुएला पर इस हमले में 32 क्यूबा के सैनिक मारे गए थे, जिनमें से कुछ मादुरो की सुरक्षा टीम में तैनात थे। वेनेजुएला के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निशान पर क्यूबा के होने की बात कही जा रही है।

क्यूबा पर ट्रंप हमलावर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी बयानबाजी करते हुए क्यूबा पर हमले के संकेत दिए हैं। बीते हफ्ते ट्रंप ने क्यूबा को डील फाइनल करने या नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंपने चेतावनी दी है कि क्यूबा को वेनेजुएला से तेलऔर पैसे का फ्लो अब बंद हो जाएगा। डियाज कैनेल ने क्यूबा को नतीजों का सामना करने की ट्रंप की चेतावनी पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने ट्रंप के इससे इनकार किया कि दोनों देश बात कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.