बेटी के बर्थडे गहने गिरवी रखकर खेला दांव, लुधियाना में लगी महिला की 3 करोड़ की लाॅटरी, आंखों में छलके आंसू
Updated on
24-11-2025 01:58 PM
चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गहने गिरवी रखकर लॉटरी के चार टिकट खरीदे थे। अब महिला की 3 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। महिला को जब लॉटरी लगने की सूचना मिली तो खुशी के बीच आंखों से आंसू छलक पड़े। महिला को लॉटरी खेलने के 12 दिन पता चला कि उसके लॉटरी टिकट पर बंपर इनाम निकला है। कुछ दिनों पर जयपुर के एक साधारण सब्ज़ी विक्रेता अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये का शीर्ष पुरस्कार जीता है। सेहरा ने तब अपने दोस्त से उधार रुपये लेकर लॉटरी में किस्मत आजमाई थी। लॉटरी जीतने के बाद सेहरा ने अपने दोस्त को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।
महिला की बदली किस्मत बंसी गांव की रहने वाली लुधियाना की यह महिला घरों में काम करती है। लॉटरी जीतने के बाद महेश्वरी साहनी ने बताया कि मैंने बेटी के जन्मदिन पर लॉटरी के टिकट खरीदे थे। 12 दिन पर उसे ऐसी गुड न्यूज मिली। जिसने महिला को खुशी से भर दिया। महिला ने कहा कि बेटी के जन्मदिन पर लॉटरी खरीदना लकी साबित हुआ। महिला का कहना है कि वह अपनी बेटी के भविष्य के चिंतित रहती थी। अब मै उसे अच्छे पर पढ़ाऊंगी। महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी लॉटरी नहीं डाली थी। महिला के एक बेटा था। जिसकी मौत हो चुकी है। परिवार में महिला के माता-पिता भी हैं।
महिला ने खरीदे थे चार लॉटरी टिकट महिला ने बताया कि बेटी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए बहुत रुपये नहीं थे। बेटी के कहने पर 10 नवंबर को शाम पांच बजे दो हजार रुपये के चार टिकट लिए थे। 22 नवंबर की शाम को पता चला कि चार टिकट में एक पर बंपर इनाम आया है। महेश्वरी कहती हैं कि जुआ खेलना सही नहीं है, लेकिन किस्मत को एक या दो बार मौका जरूरी देना चाहिए। महेश्वरी का कहना है कि मैंने बेटी से कहा था कि तुम्हे गिफ्ट नहीं दे सकती है लेकिन तुम्हारी किस्मत जरूर आजमाऊंगी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…