बच्ची से रेप, तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण:रायसेन के गौहरगंज थाने के सामने प्रदर्शन; आरोपी की तलाश में जुटे 100 पुलिसकर्मी

Updated on 25-11-2025 12:14 PM

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर करीब 250 लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं।

रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाएं धरने से नहीं उठीं। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। इधर, बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है।

दरअसल, 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी।

थाने के सामने 65 घंटे से धरने पर महिलाएं गौहरगंज थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने सोमवार शाम विधायक सुरेंद्र पटवा भी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने आरोपी के पकड़े जाने और एनकाउंटर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी का एनकाउंटर होने तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।

100 जवानों की टीम तलाश में जुटी एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 100 जवानों की टीमें तिलेन्डी, अमरथोन, चिकलोद, मुरारी, अम्बाई सहित आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

फार्महाउस, खेत के टपरों, पोल्ट्री फार्म और तालाब के आसपास भी सर्चिंग की जा रही है। गौहरगंज के घरों और रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। भोपाल और शाहगंज में भी आरोपी की तलाश जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.