गाड़ी की लाइट पड़ते ही सड़क पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ, शख्स की अटक गई सांस
Updated on
15-10-2025 12:50 PM
छतरपुर: आप देर रात सड़क पर गाड़ी चला रहे हों और अचानक सामने एक विशालकाय मगरमच्छ आ जाए तो सोचिए क्या होगा? जाहिर सी बात है कोई भी देखकर दंग रह जाएगा। ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा छतरपुर जिले से सामने आया है। जहां एक युवक की गाड़ी के सामने अचानक मगरमच्छ आ गया। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर निवासी सुनील विश्वकर्मा देर रात करीब 12:30 बजे किसी निजी कार्य से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। जब वे काशीपुर नहर के किनारे बनी सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी की लाइट सामने बैठे एक विशालकाय मगरमच्छ पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही सुनील की सांसे अटक गईं। उसने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मोबाइल से इस नजारे का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया है
सड़क किनारे आराम फरमा रहा था मगरमच्छ
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मगरमच्छ सड़क किनारे शांति से आराम फरमा रहा है, जबकि आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ देर तक मगरमच्छ वहीं रुका रहा। बाद में वह धीरे-धीरे नहर की ओर बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में नहरों और तालाबों का जलस्तर बढ़ने से अक्सर मगरमच्छ अपने प्राकृतिक आवास से भटककर सड़कों या आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। इसके पहले भी जिले में कई बार मगरमच्छ को सड़क पर घूमते हुए देखा गया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…