भीख मांग रही नाबालिग से 4 महीने का बच्चा छीनकर भागे, 5 लाख में किया सौदा, कानपुर में दंपती अरेस्ट
Updated on
01-12-2025 02:30 PM
कानपुर: कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर से ऑटो सवार दंपती भिक्षा मांग रही रही 13 वर्षीय बच्ची से उसके चार माह के भाई को छीनकर भाग गए थे। बच्चा चोर दंपती ने उसका पांच लाख में सौदा कर दिया था। दंपती को रकम का कुछ हिस्सा भी मिल गया था। पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला के पति और बच्चा खरीदने वाले दंपती को गिरफ्तार जेल भेजा है।
रावतपुर के थारू बस्ती निवासी सोनी और उसकी 13 वर्षीय बेटी पनकी मंदिर परिसर और आसपास के एरिया में भिक्षा मांगती हैं। पति विनोद फेरी लगाने का काम करता है। शुक्रवार शाम को उसकी नाबालिग बेटी अपने चार माह के भाई को गोद में लेकर भिक्षा मांग रही थी। तभी एक महिला ने उसे दुलराते हुए अपनी गोद में ले लिया। नाबालिग कुछ समझ पाती इससे पहले ही महिला बच्चे को लेकर सड़क पर खड़े ऑटो में बैठकर गंगागंज की तरफ भाग निकली।
दंपती के पास से 66 हजार रुपए मिले
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसके आधार पर शास्त्री नगर स्थित एक मकान में दबिश दी। जहां आरोपी महिला तो नहीं मिली लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि घटना के पीछे महिला का हाथ है। पुलिस ने महिला के मोबाइल को ट्रेस कर शास्त्रीनगर कच्ची बस्ती से गीता सिंह और उसके पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मासूम बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से 66 हजार रुपए और बाइक बरामद हुई है। दंपती ने पुलिस को बताया कि मौजूदा समय में अम्बेडकरपुरम में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।
बच्चा खरीदने वाले दंपती गिरफ्तार
पुलिस की पूछताछ में दंपती ने बताया कि मां-बेटी की कई दिनों तक रेकी करने के बाद बच्चा चोरी किया था। चोरी किए गए बच्चे को सेन पश्चिम पारा के रहने वाले दंपती को सौंपना था। इसके लिए उन्होंने पैसे भी लिए हैं। पुलिस ने दंपती से बच्चा खरीदने वालों से संपर्क करने को कहा। पुलिस ने जाल बिछाकर बच्चा खरीदने वाले सचिन सक्सेना और उसकी पत्नी गरिमा को पनकी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पनकी थाना प्रभारी के मुताबिक बच्चा चोरी करने वालों और खरीदने वाले दंपती को जेल भेजा गया है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…