कांग्रेस कार्यालय में दंगल! दो वरिष्ठ नेताओं के सामने पार्टी की 'फजीहत' करा बैठे समर्थक, जानिए

Updated on 06-10-2025 12:29 PM
कोटा: कोटा के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच भारी दंगल हुआ है। नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय के भीतर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक कार्यकर्ता आपस में भिड़े, उन्हें उनके नेताओं ने अपने स्तर पर समझाने की कोशिश भी की, पर वह झगड़ा करने से नहीं माने। मामला इतना बढ़ा कि दोनों नेता समर्थक कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कार्यालय से चले गए। इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक कार्यकर्ता आपस में उलझे पड़े हैं। इस झगड़े के बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई पड़ी है।


जिला अध्यक्ष नियुक्ति के लिए मांगे गए थे आवेदन

एआईसीसी ने तेलंगाना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को पर्यवेक्षक के रूप में संगठन सृजन अभियान के तहत कोटा भेजा है। कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष के लिए यहां पर आवेदन मांगे जा रहे हैं और उसी के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई थी। जहां पर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, विधायक शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी पहुंचे थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, शुरुआत में बैठक जो थी वह शांतिपूर्ण शुरू हुई। लेकिन धीरे-धीरे दोनों नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता के नाम के नारेबाजी शुरू कर दी और नारे लगाते हुए दोनों के कार्यकर्ता आवेश में आए और हाथापाई तक बात पहुंच गई। कार्यकर्ता भिड गए, माहौल खराब हो गया। पूरी पार्टी का यहां तमाशा बन गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.