600 अरब का कारोबार खतरे में, सामान लेकर नहीं पहुंचा एक भी जहाज, महामारी के बाद पहली बार हुआ ऐसा

Updated on 12-05-2025 03:01 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच बर्फ पिघलती हुए दिख रही है। हाल ही में दोनों देशों के अधिकारी स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मिले।अमेरिका ने दावा किया कि दोनों देश डील के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि इस बारे में डिटेल का अभी इंतजार है। सोमवार को इस बारे में एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर 145% टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामान पर 125% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इससे ग्लोबल इकॉनमी के मंदी में फंसने और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच ट्रेड करीब 600 अरब डॉलर का है।

चीन के लिए अमेरिका उसका सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। इसी तरह अमेरिका के लिए चीन उसके टॉप ट्रेडिंग पार्टनर्स में से एक है। पिछले साल यानी 2024 में दोनों देशों के बीच कुल $582.4 अरब का कारोबार हुआ। अमेरिका ने चीन को $143.5 अरब का सामान एक्सपोर्ट किया जबकि चीन ने अमेरिका को $438.9 अरब का सामान भेजा। जाहिर है कि ट्रेड बैलेंस चीन के पक्ष में है। ट्रंप इस स्थिति को बदलना चाहते हैं। लेकिन पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ी है और इसका असर उसके बीच ट्रेड पर भी देखने को मिल रहा है।

एक भी जहाज नहीं आया

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वेस्ट कोस्ट पोर्ट के अधिकारियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले 12 घंटों में चीन से एक भी मालवाहक जहाज अमेरिका में वेस्ट कोस्ट के दो प्रमुख बंदरगाहों के लिए नहीं निकला। कोरोना महामारी के बाद पहली बार हुआ है। छह दिन पहले 41 जहाजों को चीन से सैन पेड्रो बे कॉम्प्लेक्स के लिए रवाना होना था। इस कॉम्प्लेक्स में लॉस एंजिल्स और लॉन्ग बीच के बंदरगाह शामिल हैं। लेकिन शुक्रवार को यह संख्या शून्य थी। ट्रंप के टैरिफ के बाद से अमेरिका के बंदरगाहों पर कम जहाज आ रहे हैं।

कई कंपनियों के लिए चीन के साथ व्यापार करना अब बहुत महंगा हो गया है। अधिकारी इस बात से चिंतित हैं कि चीन से आने वाले जहाजों की संख्या तेजी से गिर रही है। लॉन्ग बीच पोर्ट के CEO मारियो कॉर्डेरो ने कहा कि यह चिंता का कारण है। यह कोरोना काल से बदतर स्थिति है। चीन से आने वाले ज्यादा जहाज रद्द हो रहे हैं और उनकी संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। देश के सबसे व्यस्त बंदरगाहों पर कार्गो में भारी गिरावट आ रही है। लॉन्ग बीच पोर्ट में सामान्य कार्गो के वॉल्यूम में 35-40% की गिरावट देखी जा रही है। लॉस एंजिल्स पोर्ट में इस सप्ताह 31% की गिरावट आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.