ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देशभर में 60+ फ्लाइट कैंसिल:दिल्ली एयरपोर्ट की 48 उड़ानें रद्द

Updated on 24-06-2025 12:32 PM

ईरान-इजराइल युद्ध का असर भारत से मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर पड़ रहा है। बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने से अब तक 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की 48 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 28 फ्लाइट दिल्ली आने वाली और 20 दिल्ली से रवाना होने वाली थीं।

जयपुर एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। इनमें मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली 3-3 उड़ानें शामिल हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से अबूधाबी और शारजाह जाने वाली 2 फ्लाइट को यूएई-कतर एयरस्पेस बंद होने से कैंसिल किया गया है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट 

ने वाले 5 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। इनमें लंदन, अबू धाबी, दुबई, कुवैत और दोहा से आने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। वहीं अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-55 भी रद्द हुई है।

दरअसल, सोमवार रात को ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 6 मिसाइलें दागी। इसके बाद कतर, बहरीन, यूएई, इराक और कुवैत ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

इजराइल से 160 भारतीयों को ला रही फ्लाइट कुवैत डायवर्ट 

इजराइल से रविवार को 160 भारतीयों को लेकर जॉर्डन पहुंचा विमान नई दिल्ली लौटते वक्त कुवैत डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि ईरान के अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमलों की वजह से कई एयरस्पेस बंद हैं।

फ्लाइट नंबर J91254, जो सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अम्मान से कुवैत और फिर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, उसे 22 जून को ईरानी हमलों के बाद बीच रास्ते में ही दिशा बदलकर कुवैत लौटना पड़ा।

एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें रोकीं 

कतर में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी हमले के बाद एअर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स तुरंत रोक दी है। एयरलाइन ने कहा कि कतर जाने वाली हमारी कोई दूसरी फ्लाइट नहीं है और कतर में कोई भी विमान ग्राउंड पर नहीं है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की कतर की राजधानी दोहा के लिए 25 वीकली फ्लाइट्स हैं। कन्नूर, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से दोहा के लिए इसकी सीधी सेवाएं हैं। इसके अलावा, एयरलाइन के पास दोहा से 8 वन-स्टॉप डेस्टिनेशन हैं - बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.