ब्लैक-फंगस से जबड़ा गंवाने वाले 52 मरीजों की लौटी मुस्कान:एम्स में हुआ जायगोमैटिक इम्प्लांट

Updated on 13-11-2025 12:04 PM

कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) संक्रमण से जबड़ा गंवाने वाले मरीजों के जीवन में फिर मुस्कान लौट आई है। एम्स भोपाल के डेंटिस्ट्री विभाग ने मॉडर्न जायगोमैटिक इम्प्लांट तकनीक से 52 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें सामान्य रूप से खाना, बोलना और मुस्कुराने की क्षमता दी है। इस तकनीक पर आधारित अध्ययन दक्षिण कोरिया के आर्काइव्स ऑफ क्रेनियोफेशियल सर्जरी (ACFS) जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

ब्लैक फंगस संक्रमण ने कई मरीजों का चेहरा और आत्मविश्वास दोनों छीन लिया था। संक्रमण के कारण उनका ऊपरी जबड़ा (मैक्सिला) नष्ट हो गया था। ऐसे मरीजों के पुनर्वास के लिए एम्स भोपाल के डेंटल विशेषज्ञों ने जायगोमैटिक इम्प्लांट आधारित प्रोस्थेटिक रिहैबिलिटेशन तकनीक अपनाई।

मरीजों की लाइफ क्वालिटी में भी आया सुधार शोध में 52 मरीज शामिल थे। जिनमें से अधिकतर कोविड संक्रमण के दौरान ब्लैक फंगस से प्रभावित हुए थे। सर्जरी के बाद मरीजों की जीवन गुणवत्ता, चेहरे की बनावट और आत्मविश्वास में अद्भुत सुधार दर्ज किया गया। डॉ. अंशुल राय ने बताया कि जबड़े के नुकसान के बाद कई मरीज अवसाद में चले गए थे। सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। लेकिन, उपचार के बाद वे सामान्य जीवन में लौट आए हैं।

3डी प्रिंटिंग से मिली सटीकता सर्जरी की तैयारी में 3डी प्रिंटिंग तकनीक ने अहम भूमिका निभाई। इससे इम्प्लांट की सटीक स्थिति तय की गई, जिससे सर्जरी अधिक सुरक्षित और सफल रही। डॉ. राय ने बताया कि यह तकनीक बेहद संवेदनशील है। जरा सी त्रुटि होने पर आंख या साइनस को नुकसान हो सकता है। टीम ने इसे कुशलतापूर्वक अंजाम दिया।

जिसमें डॉ. अंशुल राय के साथ डॉ. बाबूलाल, डॉ. जेनिश भट्टी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विकास विजयन और डॉ. जुबिन ठक्कर शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.