जाकिर खान: मैं अपनी बहुत इज्जत और अपना बहुत अपमान, दोनों की कल्पना करके ही चलता हूं

Updated on 20-08-2024 06:00 PM
ओटीटी पर स्टैंडअप कमीडियन से लेकर शायर और ऐक्टर तक, हर रोल में धूम मचाने वाले जाकिर खान अब छोटे पर्दे पर अपना शो 'आपका अपना जाकिर' लेकर आए हैं। जाकिर का कहना है कि उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है और टीवी उसी लक्ष्य की ओर एक और कोशिश है। पढ़िए, उनसे यह खास बातचीत

आप संगीत (सितार वादन), कॉमिडी, शायरी, ऐक्टिंग जैसी कला के विविध आयामों में दखल रखते हैं। खुद को इनमें से किसके सबसे करीब पाते हैं?
मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। एक बार ट्रेन में मुझे एक बाबा जी मिले। चूंकि, मैं बहुत बात कर रहा था तो उन्होंने मुझे बुलाकर मेरा हाथ देखा और कहा कि तुम्हारे हाथ में ख्याति की रेखा है। मगर यह ख्याति की रेखा कर्म की रेखा से जुड़ी हुई है, तो ये तुम्हें तय करना है कि तुम्हें कितना प्रसिद्ध होना है। मोहल्ले में होना है, गली में होना है, प्रदेश में होना है, देश में होना है या विश्व में होना है। वैसे ये बहुत सामान्य बात है मगर बहुत निजी है। हम उनकी बात को सच मानते हुए मेहनत करते हैं और हर वो काम जो हमें थोड़ा और लोगों तक पहुंचाता है, वो करते हैं। मेरे जीवन के लक्ष्य में से एक यह है कि मुझे बहुत सारे लोगों तक पहुंचना है और उसके लिए जो भी काम मेरा वाहन बनता है, मैं उसका इस्तेमाल करता हूं। वह चाहे ऐक्टिंग हो, शायरी हो, कॉमिडी हो या और कुछ। मेरा इनमें से किसी से कोई प्रेम या लगाव नहीं है। मुझे लोगों से बहुत प्रेम है। मुझे उन तक पहुंचने, उनके मन की बातें करने, उनके दिल की बात समझने का शौक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.