जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के पीछे दे मारा बॉल, जो कभी कपल की आलोचना कर रहे थे, वही कर रहे हैं जमकर तारीफ

Updated on 11-11-2024 12:24 PM
सोनाक्षी सिन्हा का हसबैंड जहीर के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है। इस वीडियो में सोनाक्षी के साथ टेनिस ग्राउंड में जहीर ने कुछ ऐसी हरकत की जिसके लिए वो तैयार नहीं थीं। सोनाक्षी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैन्स से भी शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को जहीर के साथ शादी रचाई। हालांकि, ये बॉलीवुड की उन शादियों में से एक रही, जो खूब चर्चा में रही। आम पब्लिक में से काफी लोगों ने इस शादी पर जमकर बवाल मचाया था। खैर, यहां उन सभी लोगों के लिए वो झलक है, जिसके लिए सोनाक्षी भी तैयार नहीं थीं।

ज़हीर ने बॉल सोनाक्षी के बैक पर दे मारा


दरअसल दोनों टेनिस ग्राउंड में दिख रहे हैं और सोनाक्षी अपना कैमरा एडजस्ट करके वापस ग्राउंड पर लौटती हैं। जैसे ही वह कैमरे की तरफ मुड़ती हैं ज़हीर ने बॉल उनके बैक पर दे मारा, जिसके बाद वह चीख उठती हैं। सोनाक्षी को इस बॉल से चोट भी लगी है, हालांकि दूर खड़े ज़हीर इसे खूब इंजॉय करते हैं और जोर-जोर से हंसते दिख रहे हैं। सोनाक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान और माधुरी की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'दीदी तेरा देवर दीवान' वाली झलक याद की है, जिसमें इसी तरह माधुरी पर सलमान निशाना साधते दिखे थे।

लोग बोले- इसके बाद जहीर ग्राउंड छोड़कर भाग निकले


दोनों वाइफ हसबैंड के बीच इस मस्ती को देखकर लोगों ने खूब कॉमेंट किए हैं। एक ने कहा- जितना वो टीज करेंगे इसका मतलब है वो उतना ही उन्हें प्यार करते हैं। एक और ने कहा- ...इसके बाद जहीर ग्राउंड छोड़कर भाग निकले। एक और ने कहा- बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी।

सोनाक्षी और जहीर की शादी पर बवाल मचाने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा का था ये जवाब


याद दिला दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी के दौरान केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि बिहार से लेकर यूपी के कुशीनगर तक में बवाल मचा दिखा था। दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद रजिस्टर्ड मैरिज की थी, लेकिन लोगों को इंटरफेथ मैरिज से दिक्कतें होने लगी। बिहार में भी इस शादी के खिलाफ खूब आवाजें उठी थीं। हालांकि, इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने हंगामा मचाने वालों का मुंह ये कहकर बंद किया था कि मेरी बेटी ने कुछ भी गैर कानूनी या असंवैधानिक नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.