यूथ वनडे- इंग्लैंड से सात विकेट से हारी भारतीय टीम:5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की;

Updated on 08-07-2025 01:41 PM

भारतीय अंडर-19 टीम इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज का 5वां मैच 7 विकेट से हार गई है। हालांकि, इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।

सोमवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन बनाए। 211 रन का टारगेट इंग्लैंड ने 113 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की खराब शुरुआत, कप्तान आयुष एक रन बना सके 

भारत की शुरुआत खराब रही। टीम ने 9 रन के स्कोर पर कप्तान आयुष म्हात्रे (1) और विहान मल्होत्रा (1) के विकेट गंवा दिए। वैभव सूर्यवंशी (42 गेंदों में 33 रन) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। वैभव राहुल कुमार (21) के साथ मिलकर 51 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।

यह साझेदारी खतरनाक होती उससे पहले ही सूर्यवंशी तीन चौके और दो छक्के लगाने के बाद सेबस्टियन मॉर्गन की गेंद पर एलेक्स ग्रीन को कैच देकर आउट हो गए। राहुल कुमार भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और ग्रीन की गेंद पर बीजे डॉकिन्स को कैच थमा बैठे। विकेटकीपर हरवंश पंगालिया (24), कनिष्क चौहान (24) और दीपेश देवेंद्रन (0) लगातार अंतराल विकेट गंवाते रहे

अंबरीश की संघर्षपूर्ण पारी ने 200 पार पहुंचाया

आरएस अंबरीश ने 81 गेंदों में छह चौकों की मदद से जुझारू 66 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स फ्रैंच और राल्फी एलबर्ट ने 2-2 विकेट झटके। मैथ्यू फिरबैंक, सेबस्टियान मॉर्गन, एलेक्स ग्रीन और एकांश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

बेन मेयर ने नाबाद 82 रन बनाए

इंग्लैंड ने बेन मेयस के नाबाद 82, बीजे डॉकिन्स के 66 और कप्तान थॉमस रेव के 37 गेंदों में नाबाद 49 रनों की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मेयस ने अपनी 76 गेंदों की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि डॉकिन्स ने अपनी 53 गेंदों की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। भारत के लिए लेग-स्पिनर नमन पुष्पक ने 65 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेंद्रन ने अपने सात ओवरों में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.