युवा उत्सव : कोरबा के युवा कलाकारों ने प्रदर्शित की कला एवं संस्कृति की झलक

Updated on 20-12-2025 12:46 PM

कोरबा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व वर्षों की भांति वर्ष 2025-26 में भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कोरबा जिले में  19 एवं 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में संपन्न हुआ।

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव, बिलासपुर में दिनांक 23 से 25 दिसंबर 2025 के मध्य सहभागिता हेतु सम्मिलित कराया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में  नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा, श्रीमती धनकुमारी गर्ग, एम.आई.सी. सदस्य, नगर पालिक निगम कोरबा एवं  सुशील गर्ग शामिल रहे। आयोजन का मंच संचालन  सम्मेलाल यादव एवं श्रीमती नीलम शर्मा द्वारा किया गया।

लोक नृत्य में थिरमन दास महंत एवं साथी, केरबा; पंथी नृत्य में पोड़ी उपरोड़ा दल; राउत नाचा में पी.जी. कॉलेज कोरबा; सुआ नृत्य एवं करमा नृत्य में घोटमार दल, कोरबा; लोक गीत में खुशी एवं साथी, करतला; वाद-विवाद में ईशा गुप्ता, कोरबा; कहानी लेखन एवं कविता लेखन में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा; चित्रकला में कशिश देवांगन, कोरबा; नवाचार में सृष्टि कांत, कोरबा; एकांकी में लालिमा साहू एवं साथी, कोरबा तथा पारंपरिक वेशभूषा में ऋचा स्वर्णकार, कोरबा ने विजेता का पद प्राप्त किया।

राज्य स्तरीय युवा उत्सव हेतु समस्त विधाओं में कुल 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। सभी विजेता प्रतिभागियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.