चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Updated on 27-10-2024 01:03 PM

दुर्ग । जिले में शादी के दिन एक बदमाश की हत्या कर दी गई। उसमें अपनी प्रेमिका के साथ दो दिन पहले ही लव मैरिज की थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी है। हत्या के बाद आरोपी भाग गया। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, शांति नगर निवासी विकास और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ टोफू दोनों आदतन निगरानी बदमाश हैं।


इनके बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों की दोस्ती दश्मनी में बदल गई। शनिवार दोपहर को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। दुर्ग सीएसपी चिराग जैन ने बताया कि, विकास ने परमेश्वर के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अधिक खून बहने से इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।


बताया जा रहा है कि, जब विकास परमेश्वर पर चाकू लेकर हमला करने पहुंचा, तो वहां दोस्त जितेंद्र सोनी खड़ा था। वो परमेश्वर को बचाने पहुंचा। इससे विकास इतने गुस्से में आ गया कि, उसने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वो भी जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि, पहले भी दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उनके बीच मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा था। घटना के बाद से फरार आरोपी विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.