पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए खराब करनी होगी नींद, जानें कब होगी शुरुआत
Updated on
26-07-2024 01:36 PM
पेरिस: 2024 पेरिस ओलिंपिक की आधिकारिक शुरुआत आज से हो रही है। फुटबॉल और आर्चरी जैसे इवेंट दो दिनों से हो रहे हैं लेकिन ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन आज किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी के बाद ही मेडल इवेंट का आयोजन किया जाता है। पेरिस में आज ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस ओलिंपिक में 206 देशों के 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनके बीच 32 खेलों के 329 इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
ओपन में ओपनिंग सेरेमनी
ओलिंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इसकी ओपनिंग सेरेमनी ओपन (खुले) में होगी। अब तक स्टेडियम्स के अंदर होने वाली सेरेमनी को नदी के किनारे आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पेरिस की शान कही जाने वाली सीन नदी की खूब साफ सफाई की गई है। खिलाड़ियों के लिए 80 नाव तैयार की गई हैं और नदी में तकरीबन छह किलोमीटर की परेड होगी। सीन पर ही अनोखा कल्चरल शो होगा जिसको फ्रेंच डायरेक्टर थॉमस जॉली ने तैयार किया है।
कब और कहां देखें ओपनिंग सेरेमनी
पेरिस और भारत के समय में साढ़े तीन घंटे का अंदर है। स्थानीय समय अनुसार ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसका मतलब है कि भारत में यह 11 बजे शुरू होगा। ओपनिंग सेरेमनी करीब 4 घंटे चलेगी यानी भारत में यह रात करीब 3 बजे खत्म होगी। फैंस भारत में स्पोर्ट्स18 नेटवर्क टीवी चैनलों पर पेरिस 2024 ओलिंपिक उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। पेरिस 2024 ओलिंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।
डिफेंडिंग चैंपियन हैं नीरज
भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है। ये खिलाड़ी 16 खेलों में देश की चुनौती पेश करेंगे। मेडल के वैसे तो कई दावेदार होंगे, लेकिन दुनिया की निगाहें भारत के सुपरस्टार ओलिंपिक एथलीट नीरज चोपड़ा पर होंगी। नीरज ऐसे पहले भारतीय होंगे जो ट्रैक ऐंड फील्ड इवेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेंगे। इंडिविजुअल इवेंट में केवल शूटर अभिनव बिंद्रा ही ऐसे थे जो बीजिंग में गोल्ड जीतने के बाद लंदन ओलिंपिक में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरे थे। वहां वह 16वें स्थान पर रहे थे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…