जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया योग दिवस

Updated on 21-06-2024 06:13 PM

बेमेतरा । जिला न्यायालय प्रांगण में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा, बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा योग दिवस के अवसर पर उपस्थित न्यायाधीशगण व कर्मचारीगण को यह संदेश दिया गया कि योग, मन और तन को सेहतमंद रखने में पूरी तरह सहायक होता है, योग हमारी शारीरिक और आंतरिक रूप से दृढ़ करता है, खामिया दूर करने का रास्ता तलाशता है। 

योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना, शरीर मन और आत्मा को खूबसूरत बनाना। यदि शरीर व मन स्वस्थ नहीं है, तो मनुष्य को किसी भी लक्ष्य तक पहुंचाना असंभव है। योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिया जाये तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप प्रयास करेंगे लौ उतना ही उज्जवल होगी, योग आराम और शांत महसूस करने का एक अच्छा तरीका है। 

इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग टीचर चन्द्रशेखर साहू द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण में उपस्थित हुए। साथ ही योग दिवस के अवसर पर जिला उप जेल बेमेतरा में गुलापन राम यादव व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं मोहम्मद जहाँगीर तिगाला व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी योग कर जेल बंदियों को योग के लाभ व महत्व के बारे में बताया गया। उक्त अवसर पर वृद्धाश्रम बेमेतरा में निधि शर्मा सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा व अनिता कोशिमा रावटे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी द्वारा विभिन्न प्रकार के योग कर योग के लाभ एवं महत्व की जानकारी वृद्धाश्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.