स्वस्थ जीवन के लिए योग और श्री अन्न जरूरी- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल

Updated on 21-06-2024 06:25 PM

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है। हमारे देश की संस्कृति में योग प्राचीनकाल से विद्यमान है। हमारी योग विद्या ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। इस विधा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पहल की और उनके सद्प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाने गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

अनूपपुर जिला मुख्यालय में हुए सामूहिक योगाभ्यास में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षको ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, शवासन, पद्मासन, अर्ध चक्रासन, शसंगासन, पवनमुक्तासन, नौकासन, मकरासन आदि योग विद्या की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।

दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं जीवन के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से योग को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री अन्न/मोटा अनाज से विभिन्न प्रकार के फायदे हैं। उन्होंने सभी को इसके संबंध में जानकारी देते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मोटा अनाज) अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है तथा शरीर को आवश्यक पोषक तत्व तथा उच्च ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।

कार्यक्रम में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा श्री अन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। इस अवसर पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने मंच से श्री अन्न कोदो के बीज का किसानों को वितरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.