दमदार रिकॉर्ड के बाद भी एशिया कप टीम में नहीं मिली जगह, यशस्वी जायसवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Updated on 20-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। उन्होंने अभी तक 23 मुकाबलों की 22 पारियों में बैटिंग की है। इसमें 36 की औसत और 164 की स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं। 5 फिफ्टी के अलावा वह एक शतक भी लगा चुके हैं। वह पहली गेंद से अटैक करते हैं। आईपीएल में भी 66 पारियों में 2166 रन बना चुके हैं। वहां भी औसत 34 और स्ट्राइक रेट 153 का है। इन सब के बाद भी यशस्वी को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।


यशस्वी जायसवाल ने चुप्पी तोड़ी

एशिया कप 2025 की टीम में जगह नहीं मिलने पर यशस्वी जायसवाल ने पहली बार बात की है। यशस्वी ने मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं इसके बारे में नहीं सोचता। सब कुछ चयनकर्ताओं के हाथ में है। टीम संयोजन के अनुसार फैसले लिए जाते हैं। मैं जो भी कर सकता हूं करूंगा। जब मेरा समय आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं बस खुद पर काम करते रहना चाहता हूं और कड़ी मेहनत करते रहना चाहता हूं।'

विश्व कप जीतना चाहते हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा थे। वह भारत के विश्व कप भी जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा- मुझे हमेशा से यकीन था कि मैं कुछ बड़ा करूंगा। मैं कभी नहीं रुकूंगा। मैं बस कड़ी मेहनत करता रहूंगा। मेरा सबसे बड़ा सपना टीम को विश्व कप जिताना है। 2024 में टी20 विश्व कप जीतना मेरे लिए वाकई खास था। जब हम घर लौटे तो भारत में हमारा बहुत जोरदार स्वागत हुआ।


टेस्ट में परमानेंट ओपनर बन चुके

यशस्वी जायसवाल टेस्ट में भारत के प्रमुख ओपनर बन चुके हैं। 24 टेस्ट की 46 पारियों में उनके नाम 2209 रन हैं। उन्होंने 50 से ज्यादा की औसत से ये रन बनाए हैं। इसमें 12 फिफ्टी और 6 शतक शामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि उन्हें अभी तक एक ही वनडे खेलने का मौका मिला है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद वह शुभमन गिल के साथ वनडे में भी ओपनिंग करते दिख सकते हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 23 साल के यशस्वी दोहरा शतक लगा चुके हैं और उनका औसत करीब 53 का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.