WWE स्टार जॉन सीना की पूर्व गर्लफ्रेंड की निजी जिंदगी में भूचाल, पति को जेल में डाला, अब चाहती हैं तलाक

Updated on 05-09-2024 03:14 PM
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया की सबसे खतरनाक और खूबसूरत रेसलरों में शामिल निकी बेला के निजी जीवन में भयंकर भूचाल मचा हुआ है। महिला पहलवान ने अपने डांसर पति आर्टेम चिग्विन्त्सेव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उन्हें ढेर सारी चोटें आई हैं। उन्होंने पति को तत्काल गिरफ्तार कराया। कभी मशहूर एक्टर और रेसलर जॉन सीना के साथ वह लंबे समय तक अफेयर में रहीं।

एक रिपोर्ट की मानें तो WWE दिवा निक्की बेला अब तलाक चाहती हैं। मारपीट के बाद उनके पति चिग्विन्त्सेव ने ही पैरामेडिक्स को बुलाया था। बेला को भी चोटें आईं। TMZ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेला ने घटना के अगले दिन ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल करने का फैसला किया।

नापा काउंटी जेल के रिकॉर्ड से आगे के दस्तावेजों में कहा गया है कि चिग्विन्त्सेव को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें 25,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। बेला के करीबी सूत्रों ने TMZ को बताया है कि पूर्व WWE स्टार डांसिंग विद द स्टार्स फेम चिग्विन्त्सेव के साथ अपनी शादी को खत्म करने के लिए अपने वकील से बातचीत कर रही हैं।


बेला और चिग्विन्त्सेव की मुलाकात तब हुई जब 2017 में डांसिंग विद द स्टार्स (एक अमेरिकी टेलीविजन सीरीज) के 28वें सीजन में बेला के साथ जोड़ी बनाई गई थी। इस दौरान निक्की जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का सगाई भी हो चुकी थी। वह सीना के साथ उन्हीं के घर में रहती थीं। बाद में ब्रेकअप कर लिया और 2022 में शादी कर ली।


चिग्विन्त्सेव एक रूसी पेशेवर डांसर हैं और उन्हें डांसिंग विद द स्टार्स और स्ट्रिक्टली कम डांसिंग जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर हिस्सा ले चुके हैं। घटना के तुरंत बाद निक्की बेला की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें कहा गया- यह एक निजी मामला है और निक्की इस समय अपने और अपने परिवार के लिए प्राइवेसी चाहती हैं।


हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, चिग्विन्त्सेव वर्तमान में बेला के साथ उनके फैमिली वाले घर पर नहीं रह रहे हैं। उनका चार साल का बेटा माटेओ बेला के साथ रह रहा है। दूसरी ओर, निक्की रेसलिंग में वापसी की तैयारी में भी लगी हुई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.